राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी बची हैं 10 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्‍सीन की डोज

भारत का टीकाकरण अभियान जल्‍द ही सौ करोड़ के आंकड़े को छूने वाला है। भारत के सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैक्‍सीन की पर्याप्‍त खुराक मौजूद है। सरकार के मुताबिक करीब 10 करोड़ से अधिक खुराक इस्‍तेमाल होने से बची हुई हैं।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:46 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:02 PM (IST)
राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी बची हैं 10 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्‍सीन की डोज
राज्‍यों और केंद्र शासित राज्‍यों के पास बची कोरोना वैक्‍सीन की 10 करोड़ से अधिक खुराक

नई दिल्‍ली (एएनआई)। भारत का कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान अब एक नया इतिहास बनाने से एक कदम की दूरी पर ही है। भारत जल्‍द ही इस दिशो में एक अरब के आंकड़े को छू लेगा। वहीं सरकार की तरफ से कहा गया है कि अब तक राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 101.7 करोड़ से अधिक वैक्‍सीन की खुराक दी गई हैं। इनमें से 10.42 करोड़ खुराक अब भी बची हुई हैं। इनका अब तक इस्‍तेमाल नहीं किया गया है। ये आंकड़ा इस बात का सीधा संकेत है कि देश के विभिन्‍न राज्‍यों में वैक्‍सीन की पर्याप्‍त खुराक मौजूद है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 17 अक्‍टूबर की सुबह सात बजे तक देश में 97.65 (97,65,89,540)करोड़ खुराक से अधिक दी जा चुकी थीं। इसमें 69,47,33,920 पहली और 28,18,55,620 दूसरी खुराक शामिल हैं। जनवरी में भारत में महामारी के खिलाफ टीकाकरण की शुरआत हुई थी। तब से लेकर अब तक भारत ने बहुत तेज गति के साथ इस अभियान को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ाया है। बता दें कि ये विश्‍व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। विभिन्‍न चरणों में भारत ने लगातार इसमें मील के पत्‍थर स्‍थापित किए हैं।

बता दें कि भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान में फिलहाल 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्‍सीनेट किया जा रहा है। इनकी संख्‍या करीब 94 लाख है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक करीब 70 प्रतिशत लोगों को फर्स्‍ट डोज और करीब 30 प्रतिशत लोगों को अब तक पूरी तरह से वैक्‍सीनेट किया जा चुका है।

टीकाकरण के मामले में कहांं हैं राज्‍य

टीकाकरण के मामले में यदि टाप -5 राज्‍यों की बात की जाए तो इसमें सबसे आगे देश का सबसे बड़ा राज्‍य उत्‍तर प्रदेश है। इसके बाद महाराष्‍ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्‍य प्रदेश है।  

आंकड़ों पर नजर

उत्‍तर प्रदेश 11,81,91,144, महाराष्‍ट्र 9,13,05,365, गुजरात 6,67,35,658, पश्चिम बंगााल 6,62,19,902, मध्‍य प्रदेश 6,60,72,983, बिहार 6,15,47,182, कर्नाटक 6,08,50,277, राजस्‍थान 6,02,87,248, तमिलनाडु 5,28,70,985, आंध्र प्रदेश 4,66,58,605, ओडिशा 3,40,79,635, केरल 3,72,37,688, तेलंगाना 2,84,87,253, असम 2,62,70,993, हरियाणा 2,46,64,765, पंजाब 2,11,89,533, छत्‍तीसगढ़ 2,00,21,785, दिल्‍ली 1,95,56,308, झारखंड 1,90,97,970, म्‍मू कश्‍मीर 1,36,79,383, उत्‍तराखंड 1,08,92,922

chat bot
आपका साथी