राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास 8.43 करोड़ से ज्यादा उपलब्ध हैं वैक्सीन की खुराक, टीकाकरण पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कुल 96 करोड़ 75 लाख 07 हजार 995 (967507995) वैक्सीन की खुराक केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा चुकी है। 8.43 करोड़ (84317810) से अधिक वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 03:53 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 04:31 PM (IST)
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास 8.43 करोड़ से ज्यादा उपलब्ध हैं वैक्सीन की खुराक, टीकाकरण पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी
देश में युद्धस्तर पर किया जा रहा कोरोना का टीकाकरण

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में तेजी के साथ कोरोना का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 8 करोड़ 43 लाख 17 हजार 810 ( 8,43,17,810) कोरोना वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कुल 96 करोड़ 75 लाख 07 हजार 995 (96,75,07,995) वैक्सीन की खुराक केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा चुकी है। 8.43 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक अभी भी उनके पास उपलब्ध हैं। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने खुशी जताते हुए कहा कि देश में अब तक कुल 95 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है। देश में 73 फीसद से अधिक लोगों को (जिनकी आयु 18 साल से अधिक है) टीका लग चुका है। दूसरी डोज भी तेजी से लगाई जा रही है। आने वाले दिनों में 100 करोड़ वैक्सीन लग जाएगी।

केंद्र सरकार पूरे देश में कोरोना टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोरोना टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है। अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है। 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में कोरोना के टीके उपलब्ध कराकर उनका सहयोग कर रही है। कोरोना टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 फीसद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में आपूर्ति कर रही है।

पिछले 24 घंटों के अंदर 10 लाख से ज्यादा किए गए कोरोना के टेस्ट

वहीं, दूसरी ओर कोरोना की टेस्टिंग क्षमता को बड़े पैमाने पर बढ़ाया गया है और अब तक देश में कुल 58 करोड़ 36 लाख 31 हजार 490 (58,36,31,490) कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं। यह जानकारी सोमवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)ने दी है। ICMR के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर 10 लाख 35 हजार 797 (10,35,797) लोगों का टेस्ट किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों के अंदर 18,132 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए, जो कि 215 दिनों में सबसे कम मामले हैं।

chat bot
आपका साथी