देश में एक दिन में 5 लाख से अधिक PPE किट का निर्माण हो रहा है- स्वास्थ्य मंत्री

देश में एक दिन में 5 लाख से अधिक PPE किट का निर्माण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि देश में रिकवरी रेट में काफी सुधार हो रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:34 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:34 AM (IST)
देश में एक दिन में 5 लाख से अधिक PPE किट का निर्माण हो रहा है- स्वास्थ्य मंत्री
भारत में प्रत्येक दिन 5 लाख से अधिक पीपीई किट का निर्माण हो रहा है।

नई दिल्ली, एएनआइ। देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां प्रत्येक दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ मरीज ठीक भी हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि भारत प्रत्येक दिन 5 लाख से अधिक पीपीई किट का निर्माण कर रहा है। हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में 7 करोड़ के पास तक नमूनों की जांच हो चुकी है और साथ ही रिकवरी रेट में सुधार आ रहा है। 

भारत के पास हैं 110 पीपीई निर्माता

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के 79 वें स्थापना दिवस पर हर्षवर्धन ने कहा कि अब हमारे पास भारत में 110 पीपीई निर्माता हैं, जो प्रति दिन 5 लाख से अधिक का उत्पादन करते हैं। जो राज्य पर्याप्त संख्या में पीपीइ नहीं मिलने की शिकायत करते थे, अब कहते हैं कि जब हम पीपीइ भेजने की बात करते हैं क्योंकि अब उनके पास रखने के लिए उनके पास जगह नहीं है। 

देश में सुधरा रिकवरी रेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि भारत ने कोरोना वायरस नमूनों कि लगभग 7 करोड़ परीक्षण किए हैं और रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में रिकवरी की दर 9-12 फीसद थी, लेकिन आज रिकवरी दर 82 फीसद है और मृत्यु दर लगभग 1.6 फीसद है।

उन्होंने कहा कि जब कोरोना संकट शुरू हुआ था तब हमने एक प्रयोगशाला से शुरुआत की थी, लेकिन आज हमारे पास 1823 प्रयोगशालाएं हैं। हमने 7 करोड़ परीक्षण पार कर लिए हैं और पिछले कुछ दिनों के दौरान प्रति दिन लगभग 13-15 लाख परीक्षण हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। 

24 घंटे में देश में दर्ज हुए 85,362 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को देश में कोरोना के 85,362 नए मामले आए हैं, जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 59 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि कुल मौत का आंकड़ा 93,379 तक पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी