राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक मिल चुकी हैं वैक्सीन की 45 करोड़ से अधिक खुराकें- स्वास्थ्य मंत्रालय

आज सुबह तक मौजूद डाटा के अनुसार कोरोना वैक्सीन की कुल 453770580 खुराकों में से 422859270 खुराकों की खपत हुई है। अभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास वैक्सीन की 3.09 करोड़ से अधिक खुराकें इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हैंं।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:18 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:18 PM (IST)
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक मिल चुकी हैं वैक्सीन की 45 करोड़ से अधिक खुराकें- स्वास्थ्य मंत्रालय
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक मिल चुकी हैं वैक्सीन की 45 करोड़ से अधिक खुराकें

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्र की ओर से राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोरोना वैक्सीन की 45.37 करोड़ से अधिक खुराकों की सप्लाइ  भेजी जा चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि केंद्र की ओर से राज्योंं/केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की 59,39,010 खुराकें और दी जानी है। आज सुबह तक मौजूद डाटा के अनुसार कुल 45,37,70,580 खुराकों में से 42,28,59,270 खुराकों की खपत हुई है जिसमें  बर्बाद हुई खुराकों के आंकड़े भी शामिल  हैं।  वहीं अभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास वैक्सीन की 3.09 करोड़ से अधिक खुराकें इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हैंं।

 मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,99,874 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद अब तक देश में लगाए गए वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,51,96,001 हो गया। बता दें कि सोमवार सुबह 8 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान देश में 39,361 नए संक्रमित मिले और 416 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,14,11,262 हो चुकी है और कुल मौतों की संख्या 4,20,967 हो गई है। वहीं रिकवरी की बात करें तो 24 घंटों में 35,968 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,79,106 है। देश में अभी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,11,189 है।

एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने वैक्सीन के बूस्टर डोज पर जोर दिया है। उनका कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के लिए साल के अंत तक बूस्टर डोज की जरूरत पड़ सकती है। डॉ़ गुलेरिया के अनुसार अभी तक कोरोना वायरस कई बार म्यूटेट हो चुका है और कई सारे वैरिएंट सामने आ सकते हैं जिनसे खतरा बना रहेगा। ऐसे में बूस्टर डोज की जरूरत पड़ सकती है। डॉ. गुलेरिया का कहना है क देश में मौजूद वैक्सीन हमें इम्युनिटी दे रही हैं और बचाव से भी बचाने में सक्षम हैं।

chat bot
आपका साथी