देश में अब तक टीके की 16 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई, टीकाकरण अभियान के 109वें दिन 11.5 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक वैक्सीन की 16 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 229999 लोगों को पहली डोज दी गई।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 02:17 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 02:17 AM (IST)
देश में अब तक टीके की 16 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई, टीकाकरण अभियान के 109वें दिन 11.5 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन
टीकाकरण अभियान के 109वें दिन 11.5 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन।

नई दिल्ली, प्रेट्र। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक वैक्सीन की 16 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 11.5 लाख डोज मंगलवार को रात आठ बजे तक लगाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

18-44 साल आयु वर्ग के 2,29,999 लोगों को पहली डोज दी गई

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,29,999 लोगों को पहली डोज दी गई। अब तक इस आयु वर्ग के 6,62,619 लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है।

देश भर में लाभार्थियों को वैक्सीन की 16 करोड़ 04 लाख डोज दी गई

मंगलवार रात आठ बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में लाभार्थियों को वैक्सीन की अब तक कुल 16 करोड़ 04 लाख 18 हजार 105 डोज दी गई हैं। इनमें 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली और तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज दी गई हैं।

लाभार्थियों में 94.61 लाख स्वास्थ्यकर्मी पहली डोज, 1.35 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स पहली डोज

लाभार्थियों में 94.61 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 63.20 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 1.35 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 73.21 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) शामिल हैं।

45-60 साल आयु वर्ग के 5.33 करोड़ लोगों को पहली डोज

इसके अलावा 45-60 साल आयु वर्ग के 5.33 करोड़ लोगों को पहली और 43.99 लाख लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। जबकि, 60 साल से ज्यादा उम्र के 5.29 करोड़ लोगों को पहली और 1.23 करोड़ को दूसरी डोज अब तक लगाई जा चुकी है।

66.94 फीसद डोज सिर्फ 10 राज्यों में दी गई

मंत्रालय के मुताबिक अब तक जितनी वैक्सीन लगाई गई है, उनमें से 66.94 फीसद डोज सिर्फ 10 राज्यों में दी गई है। इनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

टीकाकरण अभियान के 109वें दिन 11,49,009 डोज दी गई

टीकाकरण अभियान के 109वें दिन मंगलवार को 11,49,009 डोज दी गई। इनमें 6.15 लाख लाभार्थियों को पहली और 5.33 लाख को दूसरी डोज लगाई गई। भारत में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

chat bot
आपका साथी