म्यांमार के 15 हजार से अधिक लोग भारतीय सीमा में घुसे, तख्तापलट के बाद से म्यांमार में हिंसा जारी

म्यांमार में लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर सेना के तख्तापलट करने के बाद से भारत में शरण लेने के लिए करीब 15 हजार से अधिक लोग भारतीय सीमा के अंदर घुस चुके हैं। यह तादाद दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 08:51 PM (IST)
म्यांमार के 15 हजार से अधिक लोग भारतीय सीमा में घुसे, तख्तापलट के बाद से म्यांमार में हिंसा जारी
म्यांमार में तख्तापलट के बाद से जारी हिंसा में 800 से अधिक लोग मारे गए।

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार के अधिकारियों के अनुसार म्यांमार में लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर सेना के तख्तापलट करने के बाद से भारत में शरण लेने के लिए करीब 15 हजार से अधिक लोग भारतीय सीमा के अंदर घुस चुके हैं।

म्यांमार में हिंसा के चलते 15 हजार से अधिक लोग भारतीय सीमा में घुसे

मिजोरम के राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एच. रम्मावी ने मंगलवार को बताया कि अप्रैल तक कुछ सांसदों समेत म्यांमार से करीब 1800 लोग भारतीय सीमाओं के अंदर आ गए थे, लेकिन वहां हिंसा जारी होने के बाद से हाल के दिनों में 15,400 से अधिक लोग भारतीय सीमा में घुसपैठ कर गए हैं। उन्होंने बताया कि यह तादाद दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। म्यांमार के बहुत से लोग अपने रिश्तेदारों के घरों में चले गए हैं। इसलिए उनके नंबर ट्रैस करने में भी दिक्कत हो रही है।

मिजोरम और म्यांमार में आपसी रिश्तेदारी बहुत अरसे से है

ध्यान रहे कि मिजोरम और म्यांमार के कुछ हिस्सों में रहने वाले समुदायों में आपसी रिश्तेदारी बहुत अरसे से है। म्यांमार से भाग कर आए करीब छह हजार लोग तो मिजोरम की राजधानी एजल में हैं।

म्यामांर की सेना ने तख्तापलट के बाद से 800 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी

इस बीच, म्यामांर की सेना ने तख्तापलट के बाद से 800 से अधिक आजादी के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है। एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद भारत के पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में पर्वतीय सीमा पर लोगों की आवाजाही जारी रहती है।

अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा ने की म्यांमार पर और प्रतिबंधों की घोषणा

अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने म्यांमार की सेना पर अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा की है। फरवरी में हुए तख्तापलट का विरोध कर रहे नागरिकों को कुचलने के कदम उठाए जाने बाद तीनों देशों ने ताजा दंडात्मक कदम उठाया है।

अमेरिका ने म्यांमार के अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका ने म्यांमार के प्रशासनिक निकाय और हाई-रैंक अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका ने सोमवार को कहा था कि म्यांमार की सेना द्वारा नियुक्त प्रांतीय प्रशासनिक परिषद और कुछ परिषद सदस्यों समेत 16 लोगों की अमेरिका में संपत्ति फ्रीज की जाएगी। इन लोगों का अमेरिकी नागरिकों से संपर्क भी प्रतिबंधित रहेगा।

म्यांमार के सैन्य शासन पर राजनीतिक और आर्थिक दबाव

ब्रिटेन ने म्यांमार जेम्स एंटरप्राइजेज पर नया प्रतिबंध लगाया है। यह एंटरप्राइजेज म्यांमार सेना के नियंत्रण में है। कनाडा ने सेना से जुड़े व्यक्तियों और उद्यमों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने कहा है कि तीनों देशों ने म्यांमार के सैन्य शासन पर राजनीतिक और आर्थिक दबाव बनाया है।

chat bot
आपका साथी