कर्नाटक: अलायंस यूनिवर्सिटी के कुलपति की हत्या में एक और गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सुधीर अंगर यूनिवर्सिटी पर अपना कब्जा चाहते थे इसलिए उन्होंने साथियों के साथ मिलकर डॉ. दोरे की हत्या कर दी।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 10:05 PM (IST)
कर्नाटक: अलायंस यूनिवर्सिटी के कुलपति की हत्या में एक और गिरफ्तार
कर्नाटक: अलायंस यूनिवर्सिटी के कुलपति की हत्या में एक और गिरफ्तार

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक (Karnataka) पुलिस ने अलायंस यूनिवर्सिटी (Alliance University) के कुलपति (वीसी) अयप्पा दोरे (Ayyappa Dore) की हत्या में एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गणेश ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागने की कोशिश की

पुलिस ने बताया कि आरोपित गणेश (30) को रविवार की सुबह संजयनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी (उत्तर बेंगलुरु) शशि कुमार ने बताया, गणेश ने हमारे दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया और भागने की कोशिश की। 'निरीक्षक मिठुन ने पीछा करते हुए दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।'                                             

 सुधीर अंगर यूनिवर्सिटी पर अपना कब्जा चाहता था

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु पुलिस इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में अलायंस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति (चांसलर) सुधीर अंगर व प्राथमिक अभियुक्त सूरज सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि सुधीर अंगर यूनिवर्सिटी पर अपना कब्जा चाहते थे, इसलिए उन्होंने साथियों के साथ मिलकर डॉ. दोरे की हत्या कर दी। डॉ. दोरे 16 अक्टूबर को अपने घर के निकट एक पार्क में मृत पाए गए थे।                 

4-5 महीनों तक अयप्पा पर रखी थी कड़ी नजर

पुलिस के मुताबिक सुधीर ने यूनिवर्सिटी के कुलपति अयप्पा दोरे की हत्या को अंजाम देने के लिए सूरज सिंह को काम पर रखा था। इसके अलावा सुधीर के निर्देश पर सूरज ने 4-5 महीनों तक अयप्पा पर कड़ी नजर रखी थी। सूरज ने पांच या छह अन्य लोगों के साथ मिलकर डॉ. अयप्पा की हत्या कर दी।                  

chat bot
आपका साथी