मध्य प्रदेश में 17 अप्रैल के बाद पहली बार 12 हजार से कम हुई नए कोरोना मरीजों की संख्या

। गुरूवार की स्थिति में प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 95423 रही जो अब तक की सर्वाधिक है। इसके पहले सर्वाधिक 94276 सक्रिय मरीज 26 अप्रैल को थे। दरअसल गुरूवार को स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4815 रही जबकि नए मरीज 11708 मिले।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:00 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:00 PM (IST)
मध्य प्रदेश में 17 अप्रैल के बाद पहली बार 12 हजार से कम हुई नए कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में और उसके बाद भोपाल में मिल रहे हैं।

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में गुरूवार को 65,262 सैंपल की जांच में 11,708 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 17.93 फीसद रही। 17 अप्रैल को 53,628 सैंपलों की जांच में 12,248 मरीज मिले थे। इसके बाद से हर दिन नए मरीजों की संख्या 12 हजार से ऊपर ही रही है। गुरूवार की स्थिति में प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 95,423 रही जो अब तक की सर्वाधिक है। इसके पहले सर्वाधिक 94,276 सक्रिय मरीज 26 अप्रैल को थे। दरअसल, गुरूवार को स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4,815 रही जबकि नए मरीज 11,708 मिले। इस कारण सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में और उसके बाद भोपाल में मिल रहे हैं।

इस तरह कम हुई संक्रमण दर

दिन     संक्रमण दर (फीसद में)

06 मई        17.93

05 मई        18.2

04 मई        18.5

03 मई        19.0

02 मई        20.29

01 मई        20.94

30 अप्रैल     20.34

29 अप्रैल     21.12

28 अप्रैल     21.15

27अप्रैल      21.71

26 अप्रैल     22.44

25 अप्रैल     23.40

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के छाती व श्वास रोग विभाग के एचओडी डॉ.लोकेंद्र दवे ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है। इसकी बड़ी वजह लॉकडाउन है। बीमारी जैसे ही कुछ कम होने लगती है, लोग लापरवाही शुरू कर देते हैं। इसके बाद फिर बीमारी बढ़ जाती है। ऐसे में सभी को इस बार संकल्प लेना चाहिए कि बीमारी कम होने पर भी एहतियात बरतना नहीं छोड़ेंगे। तभी संक्रमण को नियंत्रित रखा जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी