देश में 53 हजार के पास पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, जानें बाकी राज्‍यों के हालात

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 52952 पर पहुंच गई है वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या भी बढ़कर 1783 हो गई है। देश के बाकी राज्‍यों का हाल जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Thu, 07 May 2020 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 02:07 AM (IST)
देश में 53 हजार के पास पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, जानें बाकी राज्‍यों के हालात
देश में 53 हजार के पास पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, जानें बाकी राज्‍यों के हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1,783 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 52,952 है। महाराष्ट्र और गुजरात में स्थिति गंभीर बनी हुई है। महाराष्ट्र में 1,200 से ज्यादा नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 17,974 हो गई है। वहीं, 388 नए मरीजों के साथ गुजरात में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की कुल संख्या सात हजार के ऊपर निकल गई है। दिल्ली में भी संक्रमितों की संख्या करीब छह हजार हो गई है। 

तमिलनाडु संक्रमितों का आंकड़ा 5,000 के पार 

गुरुवार को तमिलनाडु से भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। यहां 580 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5,409 हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के बाद तमिलनाडु चौथा राज्य है, जहां संक्रमितों की संख्या 5,000 से ज्यादा हो चुकी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नए मामले चेन्नई के कोयंबेडु मार्केट से संबंधित हैं। यह एशिया के सबसे बड़े सब्जी बाजारों में से एक है। 

यूपी में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 3,400 पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या ने तीन हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। आंध्र प्रदेश में 50 से ज्यादा नए मरीजों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,800 के ऊपर पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 793 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सुरक्षाकर्म‍ियों में बढ़े संक्रमण के मामले

सुरक्षाकर्म‍ियों में बढ़ता संक्रमण भी चिंता बढ़ा रहा है। बीएसएफ के करीब दो सौ जवान संक्रमित पाए जा चुके हैं। सीआइएसएफ के भी कई जवान संक्रमित हो चुके हैं। सीआइएसएफ और बीएसएफ के एक-एक जवान की मौत भी हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में अब तक करीब साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मी वायरस का शिकार हुए हैं। इनमें 50 से ज्यादा अधिकारी स्तर के पुलिसकर्मी हैं। मुंबई की आर्थर रोड जेल में अब तक 72 कैदी भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक रसोइये से संक्रमण फैला है।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 17,974

गुजरात - 7,013

दिल्ली - 5,980

तमिलनाडु - 5,409

राजस्थान - 3,427

मध्य प्रदेश - 3,212

उत्तर प्रदेश - 3,101

आंध्र प्रदेश - 1,833

पंजाब - 1,697

बंगाल - 1,548

तेलंगाना - 1,122

जम्मू-कश्मीर - 793

कर्नाटक - 705

हरियाणा - 623

बिहार - 550

केरल - 502

ओडिशा - 219

चंडीगढ़ - 135

झारखंड - 133

त्रिपुरा - 64

उत्तराखंड - 62

छत्तीसगढ़ - 59

असम - 53

हिमाचल प्रदेश - 47

लद्दाख - 45

अंडमान-निकोबार -33

मेघालय -12

पुडुचेरी - 11

गोवा - 7

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1

chat bot
आपका साथी