मध्य प्रदेश में एक लाख के ऊपर पहुंची कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या, 11 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले

शुक्रवार को मध्य प्रदेश में संक्रमण दर 17 फीसद रही। पिछले चार दिन से लगातार इस दर में गिरावट आ रही है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 अप्रैल को 94276 पर पहुंचने के बाद कम होते हुए दो अप्रैल को 85750 पर पहुंच गई थी।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:55 PM (IST)
मध्य प्रदेश में एक लाख के ऊपर पहुंची कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या, 11 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
प्रदेश भर में शुक्रवार को 66,525 सैंपल की जांच की गई।

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश भर में शुक्रवार को 66,525 सैंपल की जांच में 11,598 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,02,486 हो गया है।

शुक्रवार को संक्रमण दर 17 फीसद रही। पिछले चार दिन से लगातार इस दर में गिरावट आ रही है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 अप्रैल को 94,276 पर पहुंचने के बाद कम होते हुए दो अप्रैल को 85,750 पर पहुंच गई थी। इसके बाद से इसमें फिर बढ़ोतरी होने लगी।

इसकी बड़ी वजह यह है कि नए मरीज भले ही पहले के मुकाबले नहीं बढ़े लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कम रही। इनमें 40,412 यानी करीब 40 फीसद मरीज अस्पतालों में और बाकी होम आइसोलेशन में हैं।

इस तरह घटे-बढ़े सक्रिय मरीज

दिन                   सक्रिय मरीजों की कुल संख्या

03 मई               86,639

04 मई               89,244

05 मई               88,614

06 मई               95,423

07 मई              1,02,486

(स्रोत: स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश)

chat bot
आपका साथी