वेनेजुएला के फर्जी पासपोर्ट से फरार हुआ नित्यानंद, आश्रम से जुड़ी विदेशी सेविका ने किया दावा

आश्रम के एक पूर्व सहयोगी का दावा है कि नित्यानंद के पास सम्मोहन की शक्ति है जिसका इस्तेमाल वह अपने समर्थक बनाने व आस्था रखने वालों से धन लेने में करता है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 10:55 PM (IST)
वेनेजुएला के फर्जी पासपोर्ट से फरार हुआ नित्यानंद, आश्रम से जुड़ी विदेशी सेविका ने किया दावा
वेनेजुएला के फर्जी पासपोर्ट से फरार हुआ नित्यानंद, आश्रम से जुड़ी विदेशी सेविका ने किया दावा

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। अश्लील सीडी को लेकर विवादों में रह चुका नित्यानंद स्वामी वेनेजुएला के फर्जी पासपोर्ट पर देश से फरार होकर एक्वाडोर में छिपा हुआ है। यह दावा स्वयंभू भगवान के आश्रम की एक विदेशी सेविका ने किया है। बेंगलुरु की दो लड़कियों को अहमदाबाद लाने को लेकर दर्ज अपहरण के मामले की गुजरात पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही नित्यानंद के खिलाफ उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की पुलिस भी जांच में जुट गई है। 

नित्यानंद पर क्रूरता बरतने और यौन शोषण के लगाए आरोप

आश्रम की विदेशी सेविका सारा लेंड्री ने दावा किया है कि वेनेजुएला के फर्जी पासपोर्ट पर नित्यानंद देश से फरार हो गया और अभी वह एक्वाडोर में छिपा हुआ है। विदेशी सेविका ने आश्रम में बच्चों के साथ क्रूरता बरतने, श्रम कराने व यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया है। आश्रम में धार्मिक विधि व दैवीय शक्तियों के नाम पर बच्चों के साथ प्रयोग किए जाते थे।

नित्यानंद के पास सम्मोहन की थी शक्ति

आश्रम के एक पूर्व सहयोगी का दावा है कि नित्यानंद अश्लील वीडियो बनवाता व बांटता है। स्वामी के पास सम्मोहन की शक्ति है जिसका इस्तेमाल वह अपने समर्थक बनाने व आस्था रखने वालों से धन लेने में करता है। नित्यानंद को करीब से जानने वाले दर्जनों लोग आश्रम छोड़ गए और कुछ लापता भी हैं। ऐसे लोगों में मां मनीषा भी शामिल है। केलॉरेक्स समूह अहमदाबाद की डीपीएस स्कूल व दृष्टिहीन मंडल के बच्चों को लेकर भी आश्रम की सेविकाएं प्रयोग कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी थी कि नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी थी। नित्यानंद के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण करने के साथ ही श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने का काम करता था।

chat bot
आपका साथी