एक जून से ऑपरेशन समुद्र सेतु का अगला चरण शुरू करेगी नौसेना

ऑपरेशन के पिछले चरण में नौसेना पहले ही 1488 भारतीय नागरिकों को माले से कोच्चि ला चुकी है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 08:01 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 08:01 AM (IST)
एक जून से ऑपरेशन समुद्र सेतु का अगला चरण शुरू करेगी नौसेना
एक जून से ऑपरेशन समुद्र सेतु का अगला चरण शुरू करेगी नौसेना

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय नौसेना कोरोना वायरस महामारी के बीच विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एक जून से ऑपरेशन समुद्र सेतु के अगले चरण की शुरुआत करेगी। नौसेना ने शनिवार को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, इस चरण में भारतीय नौसेना का जहाज जलस्व श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 700 भारतीयों को तूतीकोरिन, तमिलनाडु लाएगा। इसके बाद 700 अन्य भारतीयों को मालदीव की राजधानी माले से तूतीकोरिन लाया जाएगा। ऑपरेशन के पिछले चरण में नौसेना पहले ही 1,488 भारतीय नागरिकों को माले से कोच्चि ला चुकी है।

शनिवार को नौसेना ने कहा कि श्रीलंका और मालदीव में भारतीय मिशन उन भारतीय नागरिकों की सूची तैयार कर रहे हैं, जिन्हें लाया जाएगा। चिकित्सा जांच के बाद उन्हें लाने का काम शुरू किया जाएगा। नौसेना ने कहा कि इस ऑपरेशन को विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और भारत सरकार की अन्य एजेंसियों और राज्य सरकारों के निकट समन्वय में आगे बढ़ाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी