गोवा में बढ़ते संक्रण को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन बसें और स्टैंड को सैनिटाइज करने की आवश्कता-स्वास्थ्य मंत्री

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि राज्य में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कहा कि सार्वजनिक परिवहन बसें और बस स्टैंड को सैनिटाइज किया जाना चाहिए।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:51 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:51 AM (IST)
गोवा में बढ़ते संक्रण को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन बसें और स्टैंड को सैनिटाइज करने की आवश्कता-स्वास्थ्य मंत्री
गोवा में बढ़ते संक्रण को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन बसें और स्टैंड को सैनिटाइज करने की आवश्कता-स्वास्थ्य मंत्री

पणजी, एएनआइ। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि राज्य में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कहा कि सार्वजनिक परिवहन बसें और बस स्टैंड को सैनिटाइज किया जाना चाहिए। राज्य में शनिवार को 117 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार 368 तक पहुंच गया है। संक्रमितों का आंकड़ा को बढ़ता देख स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बसों को साफ सैनिटाइज करने की आवश्यकता के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से चर्चा की गई है। 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 23 हजार के पार पहुंच गया है। वह मरनेवालों की संक्रमितों की संख्या 22 हजार के पार पहुंच गई है। प्रत्येक दिन यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 

भारत में 8 लाख 23 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

यह वायरस पूरी दुनिया में बुरी तरह फैल चुका है। दुनिया में भारत तीसरे नंबर पर संक्रमित देश है। इससे पहले ब्राजील और अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 23 हजार के पार पहुंच गया है। वह मरनेवालों की संक्रमितों की संख्या 22 हजार के पार पहुंच गई है। 

दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश हैं। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 32 लाख 90 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 26 के पार पहुंच गई है। इसके बाद ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 18 लाख 39 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 71 हजार के पार पहुंच गया है। वैश्विक स्तर पर संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 25 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 5 लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। 

chat bot
आपका साथी