संस्कृति मंत्रालय के एनसीएसएम ने SPOCS योजना के तहत नए विज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए 14 परियोजनाएं शुरू कीं

संस्कृति और विकास मंत्री किशन रेड्डी ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के देश में विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की योजना एसपीओसीएस के तहत नए विज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए 14 परियोजनाएं शुरू की हैं। इससे छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा।

By Ashisha SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:36 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:36 AM (IST)
संस्कृति मंत्रालय के एनसीएसएम ने SPOCS योजना के तहत नए विज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए 14 परियोजनाएं शुरू कीं
संस्कृति मंत्रालय के एनसीएसएम ने SPOCS योजना के तहत नए विज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए 14 परियोजनाएं शुरुआत कीं

दिल्ली, एजेंसी। संस्कृति मंत्रालय के एनसीएसएम ने विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की योजना एसपीओसीएस के तहत नए विज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए 14 परियोजनाएं शुरू की हैं। भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के पर्यटन , संस्कृति और विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि चार अन्य नए विज्ञान केंद्र परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है।

• संस्कृति मंत्रालय के एनसीएसएम ने विज्ञान शहरों सहित पूरे देश में विज्ञान संग्रहालयों और विज्ञान केंद्रों को विकसित किया है।

• संस्कृति मंत्रालय ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में चार अन्य नए विज्ञान केंद्र परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है।

• वर्तमान में 25 देश में विज्ञान संग्रहालय व विज्ञान केंद्र एनसीएसएम के तहत कार्यरत हैं।

क्या है नई परियोजनाओं का मकसद

भारत हमेशा से अपनी संस्कृति और विज्ञान को बढ़ावा देता रहा है। यही कारण है कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम), संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन‌ विकसित किया है। भारत सरकार ने विज्ञान और तकनीक के विकास और व्यवसाय और मानव कल्याण में उनके अनुप्रयोग को दर्शाने के लिए विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की योजना (एसपीओसी) के माध्यम से विज्ञान शहरों सहित पूरे देश में विज्ञान संग्रहालयों और विज्ञान केंद्रों की एक श्रृंखला (चेन) विकसित की है। जिससे विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों को गति दी जा सके।

वैज्ञानिक सोच को मिलेगा बढ़ावा

भारत सरकार द्वारा विज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए 14 परियोजनाएं की शुरुआत से वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।‌ जिससे नए शोधों और तकनीकी की दुनिया में अनगिनत नए प्रयासों की नई शुरुआत होगी। देश में विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम मिलेंगे और नई परियोजनाओं से वैज्ञानिकों की मनोवृत्ति विकसित करने के साथ-साथ विज्ञान और तकनीक की दुनिया में में नए-नए खोज किए जा सकेंगे।

संस्कृति मंत्रालय के एनसीएसएम ने विज्ञान शहरों सहित पूरे देश में विज्ञान संग्रहालयों और विज्ञान केंद्रों के विकसित होने से छात्रों को इसका खासा लाभ प्राप्त होगा। विज्ञान और तकनीकी की दुनिया में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए व्यावहारिक रूप से यह उनके ज्ञान को बढ़ाएगा। साथ ही विज्ञान संग्रहालय और विज्ञान केन्द्रों से छात्रों की सोच और समझ पर पकड़ भी बनेगी।

बता दें कि भारत के अनुबंध-'I' में संलग्न सूची के अनुसार वर्तमान में, देश में 25 विज्ञान संग्रहालय/विज्ञान केंद्र राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य कर रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय के एनसीएसएम ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से 22 विज्ञान केंद्र स्थापित किए हैं इसके संचालन और रखरखाव के लिए राज्य सरकारों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

chat bot
आपका साथी