संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले, पहले से अधिक ऊर्जा लेकर जागेगा हिंदुत्‍व, सारी दुनिया को प्रकाशित कर देगा

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि गांधी जी ने कहा था हिन्दुत्व सत्य के सतत अनुसंधान का नाम है ये काम करते करते आज हिन्दू समाज थक गया है सो गया है परन्तु जब जागेगा पहले से अधिक ऊर्जा लेकर जागेगा और सारी दुनिया को प्रकाशित कर देगा।

By Arun kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 09:08 PM (IST)
संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले, पहले से अधिक ऊर्जा लेकर जागेगा हिंदुत्‍व, सारी दुनिया को प्रकाशित कर देगा
दिल्ली में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत

 नई दिल्‍ली, एएनआइ। दिल्ली में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि गांधी जी ने कहा था हिन्दुत्व सत्य के सतत अनुसंधान का नाम है, ये काम करते करते आज हिन्दू समाज थक गया है, सो गया है, परन्तु जब जागेगा पहले से अधिक ऊर्जा लेकर जागेगा और सारी दुनिया को प्रकाशित कर देगा।  

गांधी जी ने कहा था हिन्दुत्व सत्य के सतत अनुसंधान का नाम है, ये काम करते करते आज हिन्दू समाज थक गया है, सो गया है, परन्तु जब जागेगा पहले से अधिक ऊर्जा लेकर जागेगा और सारी दुनिया को प्रकाशित कर देगा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, दिल्ली में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में pic.twitter.com/jOufn6m9kO— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2021

पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए लेखक रविशंकर ने कहा कि हम अपने देश की समस्या और उसके निवारण के तरीके को वैश्विक नजरिये से देखते हैं, जबकि इसे भारतीय नजरिये से देखते हुए समाधान निकालने की आवश्यकता है। हमारी सभ्यता को 15-16 हजार सालों में समेट दिया जाता है। जबकि जिन्होंने ग्रंथों का अध्ययन किया है उन्हें पता है कि भारत का इतिहास एक अरब साल से भी अधिक पुराना है। इसको ही आगे बढ़ाने के लिए इस दिशा में पुस्तक के माध्यम से प्रमाणित कोशिश हुई है। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ऐतिहासिक काल गणना पुस्तक का विमोचन संघ प्रमुख के संघचालक मोहन भागवत ने किया। विमोचन कार्यक्रम को पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री व लोकसभा सदस्य डा. सत्यपाल सिंह, लातूर के सांसद सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राजकुमार भाटिया ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी