Rajiv Tyagi Passes Away: राजीव त्‍यागी की मौत पर राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने एक बब्‍बर शेर खो दिया

Rajiv Tyagi Passes Away कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी की बुधवार को हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो हुई। निधन के बाद राहुल औ रप्रियंका गांधी ने दुख जताया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 01:47 AM (IST)
Rajiv Tyagi Passes Away: राजीव त्‍यागी की मौत पर राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने एक बब्‍बर शेर खो दिया
Rajiv Tyagi Passes Away: राजीव त्‍यागी की मौत पर राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने एक बब्‍बर शेर खो दिया

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। Rajiv Tyagi Passes Away:  कांग्रेस के तेज तर्रार नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव त्यागी एक टीवी चैनल पर घर से ही डिबेट में बहस कर रहे थे। इसी दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा और अस्पाल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक पड़ने के बाद तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें कौंशाबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजीव त्यागी का घर साहिबाबाद के वसुंधरा सेक्टर 16 में है।

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने राजीव त्‍यागी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम और संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।

कॉंग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया।

राजीव त्यागी के कॉंग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे।

उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएँ। pic.twitter.com/9C0SNuFFYK

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 12, 2020

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

इधर उनके निधन की खबर मिलते ही प्रियंका गांधी ने दुख जताया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

तेज-तर्रार नेताओं में होती थी गिनती

त्यागी की गिनती कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता में होती थी। अक्‍सर उनकी भिड़ंत टीवी एंकरों से भी होती रहती थी। सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट्स के लिए छाए रहते थे। जानकारी के अनुसार, त्यागी एक डिबेट में बैठे हुए थे, डिबेट के बाद उनको दिल का दौरा पड़ा था। कांग्रेस के सचिव डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी।

संबित पात्रा ने कहा विश्वास ही नहीं हो रहा

सूचना पाकर पर भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में एक टीवी चैनल पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हैं। गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

प्रियंका गांधी के करीबी थे त्यागी

पिछले साल अक्टूबर में महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें उत्तर प्रदेश में अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। त्यागी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे और उन्होंने पार्टी में विभिन्न फ्रंट पर काम किया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुंबई में मीडिया को संभालने के लिए भी सौंपा गया था। माना जाता है कि वह कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के करीबी थे।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी