दिल्ली में माननीय सांसदों के लिए बनेंगे आलीशान डुप्लेक्स फ्लैट, जानें- खूबियां

प्रस्ताव के मुताबिक वहां मौजूद इमारतों को गिराकर कुल 264 डुप्लेक्स फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। इनमें घरेलू सहायक के लिए अलग क्वार्टर और बेसमेंट कार पार्किंग भी होगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:04 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:04 AM (IST)
दिल्ली में माननीय सांसदों के लिए बनेंगे आलीशान डुप्लेक्स फ्लैट, जानें- खूबियां
दिल्ली में माननीय सांसदों के लिए बनेंगे आलीशान डुप्लेक्स फ्लैट, जानें- खूबियां

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्र सरकार ने दिल्ली में सांसदों के लिए आलीशान डुप्लेक्स फ्लैट बनाने की परियोजना को हरी झंडी दिखा दी है। नार्थ और साउथ एवेन्यू के पुनर्निर्माण प्रस्ताव को पर्यावरण मंत्रालय ने अंतिम मंजूरी दे दी है। दोनों इलाकों में बनीं इमारतों को गिराकर वहां भव्य भवन खड़े किए जाएंगे। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, इसमें 676.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

पर्यावरण मंत्रलय के पास डुप्लेक्स भवन बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की तरफ से भेजा गया था। विशेषज्ञ आकलन समिति की सिफारिशों के आधार पर मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ इस परियोजना को मंजूरी दे दी।

इस समय नार्थ एवेन्यू में 228 और साउथ एवेन्यू में 196 फ्लैट हैं। प्रस्ताव के मुताबिक वहां मौजूद इमारतों को गिराकर कुल 264 डुप्लेक्स फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। इनमें घरेलू सहायक के लिए अलग क्वार्टर और बेसमेंट कार पार्किंग भी होगी। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने कहा है कि निर्माण के दौरान कम से कम पेड़ों को काटा जाएगा। काटे गए हर एक पेड़ के बदले 10 नए पौधे लगाए जाएंगे। 2, 490 पौधों के साथ हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

विभाग ने कहा कि निर्माण के दौरान आसपास के इलाकों और लोगों को ज्यादा प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। यह परियोजना 1,99,137 वर्ग मीटर में विकसित होगी। इसमें 84,252.96 वर्ग मीटर पार्किग क्षेत्र होगा। 1,19,551.29 वर्ग मीटर में हरित पट्टी का विकास किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी