राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: 2005-20 के बीच देश के जनजातीय क्षेत्रों में 73 फीसद बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं

नियम के मुताबिक प्रत्येक पांच हजार की आबादी पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र 30 हजार पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 1.2 लाख पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरूरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:22 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:22 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: 2005-20 के बीच देश के जनजातीय क्षेत्रों में 73 फीसद बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जा रहा सुविधाओं का विकास

नई दिल्ली, प्रेट्र। वर्ष 2005 से 2020 के बीच जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में 73 फीसद का इजाफा हुआ है, जबकि देश के दूसरे क्षेत्रों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जनजातीय क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्रों में 78 फीसद का इजाफा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2005 में जनजातीय क्षेत्रों में 16,748 उप स्वास्थ्य केंद्र थे, जिनकी संख्या 2020 में 29,745 हो गई। इस प्रकार इन क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्रों में 78 फीसद का इजाफा हुआ।

देश में उप स्वास्थ्य केंद्रों में नौ फीसद की वृद्धि

हालांकि, अखिल भारतीय स्तर पर उप स्वास्थ्य केंद्रों में नौ फीसद की वृद्धि हुई है और इनकी संख्या 1,42,655 से बढ़कर 1,55,404 हो गई है।

जनजातीय क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 50 फीसद का इजाफा

जनजातीय क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में करीब 50 फीसद का इजाफा हुआ है और उनकी संख्या 2,809 से बढ़कर 4,203 हो गई है।

देश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आठ फीसद वृद्धि

देशभर की बात करें तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या आठ फीसद वृद्धि के साथ 23,109 से बढ़कर 24,918 हो गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। 15 वर्षों में इन क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 61 फीसद इजाफा हुआ है और उनकी संख्या 643 से 1,035 हो गई है। इस अवधि में देशभर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 3,222 से बढ़कर 5,183 हो गई।

पांच हजार की आबादी पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र

नियम के मुताबिक प्रत्येक पांच हजार की आबादी पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र, 30 हजार पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 1.2 लाख पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरूरी है। जनजातीय व रेगिस्तानी क्षेत्रों में तीन हजार, 20 हजार व 80 हजार की आबादी पर क्रमश: उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना का प्रविधान है। 

chat bot
आपका साथी