PM Modi address nation:पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, लॉकडाउन, वैक्सीनेशन से लेकर ऑक्सीजन तक जानें- क्या कहा

पीएम मोदी ने सभी कोरोना योद्धाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में जो कदम उठाए गए हैं। उससे स्थिति को सुधारेंगे। राज्य लॉकडाउन को अंतिम विकल्प समझें पीएम मोदी ने कहा कि देश में जागरूकता से लॉकडाउन से बचने में मदद मिलेगी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:33 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:08 PM (IST)
PM Modi address nation:पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, लॉकडाउन, वैक्सीनेशन से लेकर ऑक्सीजन तक जानें- क्या कहा
कोरोना मारामारी के बीच पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया। पीएम मोदी देश में कोरोना से बिगड़े हालात समेत अन्य मसलों पर बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आ गई। उन्होंने कहा कि जो पीड़ा आप सह रहे हैं मुझे उसका एहसास है। पीएम मोदी ने कहा कि हम हौसले और तैयारियों से यह जंग जीतेंगे। पीएम मोदी ने सभी कोरोना योद्धाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में जो कदम उठाए गए हैं। उससे स्थिति को सुधारेंगे।

राज्य लॉकडाउन को अंतिम विकल्प समझें

पीएम मोदी ने कहा कि देश में जागरूकता से लॉकडाउन से बचने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश को लॉकडाउन से बचाना है। राज्य सरकारें भी लॉकडाउन को अंतिम विकल्प समझें। पीएम मोदी ने बच्चों से आग्रह किया कि मेरे बाल मित्रों घर में ऐसा माहौल बनाइए कि बिना काम और बिना जरूरी कारण लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें। देश को लॉकडाउन से बचाना है।

ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश का फार्मा सेक्टर मजबूत है। हम दवाई कंपनियों से हर संभव मदद ले रहे हैं।

दुनिया में सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है। भारत में दो कंपनियों की वैक्सीन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। दुनिया में सबसे तेजी से पहले दस करोड़ फिर 11 करोड़ फिर 12 करोड़ डोज दिए गए हैं। हमें इससे हौसला मिलता है कि देश की जनसंख्या के बड़े हिस्से को वैक्सीन लग चुकी है।

पीएम मोदी ने कहा-श्रमिकों में भरोसा जगाएं

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों में भरोसा जताएं ताकि वह पलायन ना करें। पीएम मोदी ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जा रही है। गरीबों को, श्रमिकों को भी वैक्सीन मिलेगी। इस दौरान उनका काम भी चलता रहेगा। राज्य प्रशासन देश के अलग- अलग राज्यों में श्रमिक मौजूद हैं। वो वहीं रहें पलायन ना करें। बता दें कि कोरोना की पहली लहर के दौरान देश में कोरोना के मामले इतनी अधिक संख्या में सामने नहीं आए थे।

टीकाकरण की रफ्तार और तेज करेंगे

एक मई से देश में वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल से ही हम कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की कोशिश कर रहे हैं। देश में टीकाकरण अभियान रिकॉर्ड तेजी के साथ चल रहा है। हम आने वाले समय में टीकाकरण की रफ्तार और तेज करेंगे।

chat bot
आपका साथी