MP Flood Updates : सीएम शिवराज सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। भारी बारिश से आई बाढ़ ने कई जिलों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बुधवार को राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाई सर्वेक्षण किया।

By Avinash RaiEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:14 PM (IST)
MP Flood Updates : सीएम शिवराज सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
MP Flood Updates : सीएम शिवराज सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

मध्य प्रदेश, एएनआइ। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। भारी बारिश से आई बाढ़ ने कई जिलों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बुधवार को राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा केंद्र गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य में बाढ़ की स्थिती जानने के लिए सीएम शिवराज सिंह से बात की। अमित शाह ने कहा कि केंद्र राज्य को राहत कार्य के लिए पूरी मदद कर रहा है। इससे पहले सीएम शिवाराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बाढ़ से निपटने के लिए सेना से मदद मांगी थी।

बुधवार को सीएम शिवाराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ ने लगभग 1200 गांवों को प्रभावित किया हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और बीएसएफ के जवानों ने 240 गांवों के 5,950 लोगों को बाढ़ से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इस समय राज्य में राहत और बचाव कार्य में आर्मी, एनडीआरएफ, बीएसएफ और राज्य की दूसरी एजेंसियां लगातार काम कर रहीं है।

सीएम शिवाराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि राहत और बचाव कार्य में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने भी कार्य करना शुरू कर दिया है। श्योपुर के 30 गांव क्वारी, सीप, पार्वती नदियों की वजह से प्रभावित हैं। यहां से लगभग 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। अभी 1000 लोग ऐसे भी है जो ज्वालापुर, भेरावाड़ा, मेवाड़ा, जाटखेड़ा के गांवों में फंसे हुए है जिनकों सुरक्षीत रूप से बाहर निकालने का अभियान चल रहा है। मंगलवार को शिवपुरी जिले में स्थित अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 10 गेटों को खोल दिया गया था।

भारत के केई हिस्सों में मानसून ने इस बार फिर कहर बरपाया है। उम्मीद लगाई जा रहीं है कि अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश होने का अलर्ट पहले ही जारी किया था।

chat bot
आपका साथी