विशेष टीकाकरण अभियान के चौथे दिन लगाए गए 58.21 लाख टीके, देखें राज्यवार आंकड़ें

Covid-19 Vaccination in India केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के 160वें दिन गुरुवार को शाम आठ बजे तक 30.72 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:21 PM (IST)
विशेष टीकाकरण अभियान के चौथे दिन लगाए गए 58.21 लाख टीके, देखें राज्यवार आंकड़ें
गुरूवार को महाराष्ट्र में लगाए गए 4.14 लाख कोरोना रोधी टीके

जेएनएन, नई दिल्ली। गत 21 जून से देश भर में युवाओं के लिए शुरू किए विशेष टीकाकरण अभियान के चौथे दिन गुरुवार को 58.21 लाख टीके लगाए गए। 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों को अब तक 7.59 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के 160वें दिन गुरुवार को शाम आठ बजे तक 30.72 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

गुरुवार को किस राज्य में कितने टीके

उत्तर प्रदेश 7.98 लाख

उत्तराखंड 0.98 लाख

बिहार 2.13 लाख

मध्य प्रदेश 7.14 लाख

दिल्ली 1.56 लाख

महाराष्ट्र 4.14 लाख

राजस्थान 1.82 लाख

पंजाब 0.96 लाख

हरियाणा 0.71 लाख

झारखंड 0.97 लाख

छत्तीसगढ़ 1.93 लाख

जम्म-कश्मीर 0.42 लाख

बंगाल 3.11 लाख

टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह

बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना बनी हुई है लेकिन अब वैक्सीनेशन रूपी हथियार से लोग इसे मात देने में जोर शोर से जुट गए हैं। केंद्र सरकार व राज्य के जिला प्रशासन द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को इस अभियान का असर देखा गया। राज्य के अधिकतर जिलों में लगाए गए शिविरों में लंबी कतार टीकाकरण को लेकर लोगों में बढ़ी जागरूकता को प्रदर्शित कर रही है। लोगों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना था कि टीकाकरण से ही कोरोना को पूरी तरह हराया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी