केंद्र का सहयोग जारी, अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मिली 51.01 से अधिक कोरोना वैक्सीन

अब तक वैक्सीन की 51.01 करोड़ से अधिक खुराकें राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र की ओर से उपलब्ध कराई गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसमें से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी 2.69 करोड़ से अधिक खुराकें इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:04 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:04 PM (IST)
केंद्र का सहयोग जारी, अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मिली 51.01 से अधिक कोरोना वैक्सीन
अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मिली 51.01 से अधिक कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली, एएनआइ। दुनिया भर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। इससे बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत कोवैक्सीन व कोविशील्ड के साथ 16 जनवरी से हुई जो अब तक तेजी से जारी है। इस क्रम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र की ओर से पर्याप्त सहायता दी जा रही है।

#Unite2FightCorona

➡️ More than 47.48 Cr COVID Tests conducted so far.

➡️ Weekly Positivity Rate currently at 2.37%.

➡️ Daily Positivity Rate at 2.58%; less than 5% for 59 consecutive days. pic.twitter.com/ypebTaQRWz

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) August 5, 2021

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अब तक वैक्सीन की 51.01 करोड़ से अधिक खुराकें राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र की ओर से उपलब्ध कराई गई है और 7,53,620 खुराकों वाली खेप अभी पाइपलाइन में है जो जल्द ही मिल जाएंगी। मंत्रालय ने बताया कि इसमें से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी 2.69 करोड़ से अधिक खुराकें इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, ' देश में अब तक 47.85 करोड़ कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इसमें 37.26 करोड़ पहली खुराक और 10.59 करोड़ दूसरी खुराक के तौर पर दी जा चुकी है।'

#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive

➡️ India’s Cumulative #COVID19 Vaccination Coverage exceeds 48.93 (48,93,42,295).https://t.co/I08L6vzTmT pic.twitter.com/tz7WGn34cv

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) August 5, 2021

मंत्रालय के अनुसार, 16 जनवरी से देशभर में शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन के तहत अब तक कुल 48,93,42,295 खुराकें दी गई हैं जिसमें से पिछले 24 घंटों में 37,55,115 वैक्सीन लगाई गईं। देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 42,982 नए मामले आए और 533 संक्रमितों की मौत हो गई। 2019 के अंत में चीन से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी जो अब तक पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। भारत में अब तक कुल मामले 3,18,12,114 हो चुके हैं। फिलहाल यहां सक्रिय मामले 4,11,076 हैं और अब तक 4,26,290 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी