राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को मिली 30 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकडे

केंद्र द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 30 करोड़ (303327440) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक उपल्बध किए गए आंकड़ों के अनुसार इनमें वेस्टेज (including wastages) 284340936 खुराक शामिल है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 12:00 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:29 PM (IST)
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को मिली 30 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकडे
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को मिली 30 करोड़ से अधिक कोरोना डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकडे

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्र द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 30 करोड़ (30,33,27,440) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक उपल्बध किए गए आंकड़ों के अनुसार इनमें वेस्टेज (including wastages) 28,43,40,936 खुराक शामिल है।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति की बात करें तो फिलहाल संक्रमण के मामलों में कमी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 54,069 केस सामने आए हैं। इस दौरान 1321 लोगों मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सक्रिय मामलों में भी गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 68,885 लोग ठीक हुए हैं।

देश में कोरोना से अब तक कुल 2 करोड़ 90 लाख 63 हजार 740 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल आंकडे की बात करें तो देश में कोरोना का कुल आंकड़ा तीन करोड़ के पार पहुंच गया है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश भर में अब तक कुल 3 करोड़ 82 हजार 778 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल 3 लाख 91 हजार 981 लोगों की मौत हुई है।

बता दें कि भले ही देश में कोरोना के मामलों मे गिरावट आ गई है, लेकिन भारत में कोरोना वायरस का एक नया रूप- डेल्टा प्लस वेरिएंट(Delta Plus Variant) ने चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र केरल, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में अब तक इसके कुल 40 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के उभार ने एक बार फिर भारत से लेकर दुनियाभर की सरकारों और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। देश के कुछ हिस्सों में डेल्टा प्लस' वेरिएंट का पता चलने के बाद अब देश के वैज्ञानिक इसको बेअसर करने के हथियार खोजने में जुए गए हैं। अब भारत के वैज्ञानिकों ने फैसला किया है कि वे इसको लेकर शोध करेंगे कि भारतीय वैक्सीन कोरोना वायरस के नए डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ कितनी असरदार है और क्या ये डेल्टा प्लस वैरिएंट को बेअसर कर सकती है।

chat bot
आपका साथी