मिजोरम में लॉकडाउन उल्लघंन करने पर 18,000 से ज्यादा लोगों पर लगा जुर्माना

मिजोरम में लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में 18000 से ज्यादा लोगों पर जुर्माना लगाया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 02:11 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 02:11 PM (IST)
मिजोरम में लॉकडाउन उल्लघंन करने पर 18,000 से ज्यादा लोगों पर लगा जुर्माना
मिजोरम में लॉकडाउन उल्लघंन करने पर 18,000 से ज्यादा लोगों पर लगा जुर्माना

आइजोल, पीटीआइ। मिजोरम में लॉकडाउन लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में 18,000 से ज्यादा लोगों पर जुर्माना लगाया है। अधिकारी ने बताया कि 4 मई से लेकर अबतक राज्य में 18,247 लोगों से लॉकडाउन का उल्लंघन करन के आरोप में जुर्माना वसुला है। 

पुलिस ने जारी किए बयान में बताया कि 18, 247 लोगों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन किए जाने पर कुल36,76 लाख जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि 18,247 लोगों में से 8,749 को गिरफ्तार किया गया हैऐज़ावल जिला के कोलासिब में 551, मैमिट में 852, सिटुअल में 435,चंपई में 842, ख्वाजवाल में 685, सेर्चशिप में 1,495, 537 हनथियाल, लुंगलेई में 1,474, लॉनगेटलाई में 1,460 और 544  सियाहा जिला से गिरफ्तार किए हैं। इसके अलावा कुल 623 लोगों को पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अधिकार क्षेत्र में ट्रैफिक के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना का एलान किया गया था। देश में इस वक्त अनलॉक 2 की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या को बढ़ता देख लॉकडाउन की अवधि भी बढ़ाई गई है। ऐसे में काफी संख्या में लोग लॉकडाउन का भी उल्लंघन कर रहे हैं। 

मिजोरम में संक्रमितों का आंकड़ा 227 तक पहुंचा

मिजोरम में संक्रमितों का आंकड़ा 227 पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि यह पर अभी तक कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। वहीं देश में अबतक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 78 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच गई है। देश में सबसे पहले नंबर पर महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा  लाख 46 हजार 600 तक पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 10,116 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। 

chat bot
आपका साथी