Monsoon Weather Forecast: दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्लीवासियों को करना होगा इंतजार; जानें सभी अपड्टेस

Monsoon Weather Forecast देश के अधिकतर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। वहीं दिल्लीवसियों को मानसून की बारिश के लिए थोड़ा इंताजर करना पडे़गा। तो कहीं प्री-मानसून की बरसात हो रही है। जानें आज कहां-कहां बरसेंगे मेघा। पढ़ें सभी ताजा अपडेट्स।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:34 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:06 PM (IST)
Monsoon Weather Forecast: दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्लीवासियों को करना होगा इंतजार; जानें सभी अपड्टेस
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी-एमपी, गुजरात और राजस्थान में और आगे बढ़ा, जानें ताजा अपड्टेस

नई दिल्ली, जेएनएन। मानसून की रफ्तार ने एक बार फिर से गति पकड़ ली है। अब धीरे-धीरे यह उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पहुंच रहा है। मौजूदा ताजा स्थिति में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून एक बार फिर से मजबूत होते हुए गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली को मानसूनी बरसात के लिए अभी इंतजार करना होगा। माना जा रहा है कि देश की राजधानी में मानसूनी हवाएं 27 जून तक आने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने बताया कि गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाकी बचे इलाकों में अगले 24 घंटे में मानसूनी बारिश होगी। वहीं अब तक मानसून बारिश से पूरा दक्षिण भीग चुका है और अब आलम यह है कि बिहार में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके अलावा देश के कई राज्यों में प्री-मानसून की बरसात हो रही है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने भारत के अधिकांश क्षेत्र को कवर कर लिया है। यूपी, बिहार, महाराष्‍ट्र हो या झारखंड यह पर झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है।

जानें-बंगाल और कर्नाटक के मौसम की ताजा स्थिति

वहीं पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के चलते अगले दो दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि कि दक्षिण बंगाल में लगातार बारिश होने से अजॉय, दाराकेश्वर, ब्राह्मणी, शिलावती, सुवर्णरेखा और कंगसावती सहित कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका बढ़ गई है। वहीं कर्नाटक में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के चमोली में बारिश, रास्ते हुए ब्लॉक

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम लगातार बदल रहा है। यहां पर स्थित चमोली जिले में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश और भूस्‍खलन के चलते गुलाबकोटी और कौड़‍िया में बद्रीनाथ नैशनल हाइवे ब्‍लॉक हो गया है।

chat bot
आपका साथी