Monsoon Updates: मानसूनी बारिश से भीगा देश का अधिकतर हिस्सा तो दिल्ली झेल रही भीषण गर्मी, जानें सभी अपड्टेस

देश का अधिकतर हिस्सा मानसूनी बारिश से भीग चुका है लेकिन दिल्ली को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज मौसम विभाग ने दिल्ली के अधितकर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। जानें मानसून और मौसम के सभी ताजा अपड्टेस।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 03:00 PM (IST)
Monsoon Updates: मानसूनी बारिश से भीगा देश का अधिकतर हिस्सा तो दिल्ली झेल रही भीषण गर्मी, जानें सभी अपड्टेस
मानसूनी बारिश से भीगा देश का अधिकतर हिस्सा तो दिल्ली झेल रही भीषण गर्मी, जानें सभी अपड्टेस

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दोपहर में पूर्वोत्तर, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, इंद्रपुरम, छपरौला, दादरी, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा (यूपी) और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की थी।

बता दें कि देश के अधिकतर राज्य मानसूनी बारिश में भीग रहे हैं, लेकिन उत्तर भारत के लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। एक तरफ जहां बिहार, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड समेत अन्य भागों में जहां झमाझम बारिश के साथ मानसून सक्रिय है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। दिल्लीवासियों को अभी गर्मी से एक सप्ताह तक राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो 26 से 27 जून तक दिल्ली में मेघा बरस सकते हैं।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है। बता दें कि इससे पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है।

बिहार में 28 जून तक बारिश के आसार तो यूपी इन इलाकों में हो रही झमाझम बारिश

वहीं बिहार में 28 जून तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में पहुंचा मानूसन

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में पहुच चुका है। इस वर्ष मानसून मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से पहले आगे बढ़ रहा है, हालांकि अगले सात दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में इसके और आगे बढ़ने के आसार है।

अगले पांच दिनों तक यहां होगी भारी बारिश

देश के पूर्वी हिस्से में स्थित राज्यों में इस सप्ताह तीव्र मानसूनी बारिश होने के आसार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले पांच दिनों में पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले पांच दिनों (23-27 जून) तक गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उपरोक्त सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया है। सात ही ओडिशा में शुक्रवार और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी