Monsoon Updates: उत्तर भारत के लिए मानसून की स्थितियां अभी अनुकूल नहीं, पूर्वी यूपी क्षेत्र में चक्रवातीय स्थिति बनी बाधा

मानसून के राजस्थान गुजरात के शेष हिस्सों पंजाब हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं। यह जानकारी बुधवार को भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने दी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय स्थिति बनी हुई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:10 AM (IST)
Monsoon Updates: उत्तर भारत के लिए मानसून की स्थितियां अभी अनुकूल नहीं, पूर्वी यूपी क्षेत्र में  चक्रवातीय स्थिति बनी बाधा
पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय स्थिति बनी बाधा

नई दिल्ली, प्रेट्र। मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं। यह जानकारी बुधवार को भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने दी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय स्थिति बनी बाधा

विभाग ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय स्थिति बनी हुई है और वहां पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति है। आइएमडी के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि ये स्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं हैं।

मानसून के राजस्थान, पंजाब, और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं

विभाग ने कहा, 'मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है।' बहरहाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है। मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। बता दें कि केरल में समय से दो दिन के विलंब से तीन जून को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून ने तेजी से देश के बड़े हिस्से को कवर किया है।

chat bot
आपका साथी