Monsoon Updates: अगले तीन दिनों तक पूर्वी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में होगी बारिश-IMD

Monsoon Updates भारत मौसम विगाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ ओडिशा मध्य प्रदेश और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। जानें सभी अपड्टेस।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:08 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:43 PM (IST)
Monsoon Updates: अगले तीन दिनों तक पूर्वी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में होगी बारिश-IMD
अभी देश के इन इलाकों में एक्टिव है मानसून, जल्द दिल्ली में देगा दस्तक; जानें ताजा अपड्टेस

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत मौसम विगाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा मध्य प्रदेश और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं बेसब्री से मानसून का इंताजर कर रहे दिल्लीवासियों की बारिश के लिए बेताबी बढ़ती जा रही है। हालांकि, बीते दिन कई इलाकों में हुई बुंदाबादी से उमस फिर से बढ़ी, लेकिन शाम होते ही दिल्ली की हवा बदल गई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राहत की बात यह है कि दिल्लीवासियों को अब मानसूनी बारिश का ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि 27 जून तक दिल्ली में मानसून दस्तक देगा। हालांकि, आज भी दिल्ली में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए अनुमान में एक हफ्ते से यही बताया जा रहा है। इस बीच 26 जून को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बता दें कि दिल्ली के अलावा पंजाब-हरियाणा उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों को मानूसन का इंतजार है। वहीं देश का अधिकतर हिस्सा मानसूनी बारिश में भीग चुका है। आलम यह है कि इस मानसून बारिश में महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड में लोगों को जलजमाव जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कहीं-कहीं तो बाढ़ का भी खतरा मंडराने लगा। तो आइए जानते हैं मौसम और मानसून के ताजा अपड्टेस।

इन राज्यों में सक्रिय है मानसून, अगले पांच दिनों तक यहां बरसेंगे मेघा

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड सहित अन्‍य कई हिस्‍सों में मानसून सक्रिय है। यहां पर झमाझम बारिश हो रही है। बिहार में तो 28 जून तक इसी तरह बादल बरसते रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक,अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्‍तीसगढ़ में बारिश होती रहेगी। इसके इसके साथ ही पूरे पूर्वोत्तर हिस्सों में भी अच्छी बारिश होगी। बता दें की बीत दिन भी मौसम विभाग ने यहां पर बारिश के लिए अलर्ट जारी किया था।

दक्षिण भारत में मानसून कमजोर मानसून

वहीं दक्षिण भारत में मानसून धीरे-धीरे कमजोर रहेगा। तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान को जुलाई तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, लगातार चल रहे पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएं मानसून को आगे बढ़ने से रोक रही है।

chat bot
आपका साथी