38 पत्नी व 89 बच्चों वाले जियोना चाना की मौत, दुनिया के सबसे बड़े परिवार के थे मुखिया

जियोना पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें हाई ब्लडप्रेशर व डायबिटीज की शिकायत थी। 11 जून को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें आइजोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में 38 पत्नियां व 89 बच्चे हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:22 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:22 AM (IST)
38 पत्नी व 89 बच्चों वाले जियोना चाना की मौत, दुनिया के सबसे बड़े परिवार के थे मुखिया
परिवार गांव में चार मंजिले मकान में रहता था, जिसमें कुल 100 कमरे हैं

आइजोल, एजेंसियां। मिजोरम निवासी दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चाना की 76 वर्ष की उम्र में रविवार को मौत हो गई। उनके परिवार में 38 पत्नियां, 89 बच्चे व 33 नाती-पोते हैं।

मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जियोना चाना के बड़े परिवार की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मिजोरम भारी मन से जियोना चाना को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। माना जाता है कि वह दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया थे। उनके परिवार में 38 पत्नियां व 89 बच्चे हैं। जियोना के परिवार की वजह से मिजोरम व उनका गांव बख्तवांग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था।'

सूत्रों ने बताया कि जियोना पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें हाई ब्लडप्रेशर व डायबिटीज की शिकायत थी। 11 जून को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आइजोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका परिवार गांव में चार मंजिले मकान में रहता था, जिसमें कुल 100 कमरे हैं। उनके बड़े बेटे पारलियाना की उम्र करीब 52 साल है।

जियोना चाना ने अपने जीवन में सबसे ज्यादा शादियां एक साल में 10 की थीं। उनकी सारी पत्नियां एक ही कमरे में सोती हैं। जियोना हर रोज अपनी दूसरी पत्नी के साथ सोते थे। जियोना की 35 वर्षीय पत्नी रिंकमनी ने बताया था कि वो जियोना साथ रहती थीं उन्होंने कहा कि वो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। साथ ही अपने पति के बारे बताते हुए रिंकमनी ने ये भी कहा था कि वह अपने गांव के सबसे स्मार्ट व्यक्ति थे। रिंकमनी ने बताया था कि चाना ने 18 साल पहले उन्हें देखा था और फिर एक पत्र लिखकर शादी के लिए कहा था।

chat bot
आपका साथी