उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए उज्जैन में किया जा रहा मिर्ची यज्ञ

सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से बगलामुखी धाम में देवी प्रत्यंगिरा के समक्ष मिर्ची यज्ञ किया जा रहा है। इसमें खड़ी लाल मिर्च सरसों का तेल आदि की आहुतियां दी जा रही हैं। यह अखंड यज्ञ चैत्र नवरात्र की महानवमी तक चलेगा।

By Neel RajputEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:22 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए उज्जैन में किया जा रहा मिर्ची यज्ञ
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को हुआ कोरोना

उज्जैन, जेएनएन। कोरोना संक्रमित हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर स्थित बगलामुखी धाम में मिर्ची यज्ञ किया जा रहा है। भृर्तहरि गुफा के पीर महंत रामनाथजी महाराज के नेतृत्व में यहां निरंतर आहुतियां दी जा रही हैं।

महंत रामनाथ ने बताया कि योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के प्रमुख संत तथा गोरक्षनाथ पीठ के पीर महंत हैं। हाल ही में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से बगलामुखी धाम में देवी प्रत्यंगिरा के समक्ष मिर्ची यज्ञ किया जा रहा है। इसमें खड़ी लाल मिर्च, सरसों का तेल आदि की आहुतियां दी जा रही हैं। यह अखंड यज्ञ चैत्र नवरात्र की महानवमी तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी