थमते नहीं दिख रहे दुष्कर्म के मामले, अब इंदौर में नाबालिग के साथ अपहरण कर किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवान द्वारा अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जांच के बाद पुलिस ने फरार आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 09:34 AM (IST)
थमते नहीं दिख रहे दुष्कर्म के मामले, अब इंदौर में नाबालिग के साथ अपहरण कर किया दुष्कर्म
थमते नहीं दिख रहे दुष्कर्म के मामले,अब इंदौर में नाबालिग के साथ अपहरण कर किया दुष्कर्म

भोपाल, एएनआइ। देश में दुष्कर्म के मामले आए दिन दर्ज होते रहते हैं। लाख कानून बनने के बाद भी ऐसी घटनाएं कम होती नहीं दिखती हैं। एक फिर से मध्य प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इंदौर में स्थित विजय नगर में बुधावर की शाम एक नाबालिग लड़की का एक हैवान द्वारा पहले अपहरण किया गया उसके बाद बेहरहमी से मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को बचा लिया है। 

इंदौर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने संवाददाताओं को बताया, "हमने शिकायत दर्ज किए जाने के तुरंत बाद तलाशी अभियान चलाया था। हमने पीड़ित लड़की को दयनीय स्थिति से बचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।"

पुलिस अधीक्षक ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नाबालिग की उम्र 14-15 साल के आसपास है। मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि हमने अपहरण और दुष्कर्म के लिए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी