Hajj 2022 : हज यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की जरूरी सूचना, वैक्सीन को लेकर दिया बड़ा बयान

मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब और भारत सरकार ने स्वास्थ्य और कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हज 2022 की अधिकृत घोषणा नवंबर महीने के पहले हफ्ते में की जाएगी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 02:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 02:55 PM (IST)
Hajj 2022 : हज यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की जरूरी सूचना, वैक्सीन को लेकर दिया बड़ा बयान
हज 2022 की अधिकृत घोषणा नवंबर महीने के पहले हफ्ते में की जाएगी

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगले साल हज यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने जरूरी सूचना जारी की है। हज यात्रा के लिए इच्छुक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य होगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज यात्रा को लेकर जरूरी सूचना जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारत और सऊदी अरब की सरकारों की तरफ से तय कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के तहत की जाएगी।

Selection process of Haj pilgrims will be done according to complete vaccination with both the doses, guidelines and criteria by Indian & Saudi Arabia Govts during Haj 2022. Official announcement of Haj 2022 will be made in the first week of November: Ministry of Minority Affairs pic.twitter.com/wwL4BBq9OE— ANI (@ANI) October 22, 2021

मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब और भारत सरकार ने स्वास्थ्य और कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हज 2022 की अधिकृत घोषणा नवंबर महीने के पहले हफ्ते में की जाएगी। इसके साथ ही हज के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, भारत की हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100 प्रतिशत आनलाइन/डिजिटल होगी। भारत और सऊदी अरब में हज 2022 के लिए हज पर जाने वाले लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकाल और हेल्थ और हाइजीन के सम्बन्ध में विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड, ई-मसीहा स्वास्थ्य सुविधा, मक्का-मदीना में ठहरने की बिल्डिंग/ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी भारत में ही देने वाली 'ई-लगेज टैगिंग' की सुविधा भी दी जाएगी।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'मेहरम' (पुरुष रिश्तेदार) के तकरीबन 3000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020-2021 के लिए आवेदन किया था। बिना 'मेहरम' हज यात्रा के तहत जिन महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए आवेदन किए थे वह आवेदन हज 2022 के लिए भी मान्य रहेंगे, बिना 'मेहरम' के हज जाने वाली सभी महिलाओं को बिना लाटरी के हज पर जाने की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी