नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्राइवेट उड़ानों को भी दी घरेलू रूट पर उड़ान भरने की इजाजत

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने गैर-अनुसूचित और निजी ऑपरेटरों को भी घरेलू विमान उड़ाने की अनुमित दे दी है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 07:42 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 07:42 AM (IST)
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्राइवेट उड़ानों को भी दी घरेलू रूट पर उड़ान भरने की इजाजत
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्राइवेट उड़ानों को भी दी घरेलू रूट पर उड़ान भरने की इजाजत

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण घरेलू विमान सेवाओं को बंद किए जाने के बाद, सोमवार से घरेलू उड़ानों के संचालन को अनुमचि मिलने के बाद  नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने गैर-अनुसूचित और निजी (सामान्य विमानन) ऑपरेटरों (फिक्स्ड-विंग / हेलीकॉप्टर / माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट) द्वारा घरेलू हवाई सेवाओं की अनुमति दी है। 

मंत्रालय ने साफ कहा है कि सभी ऑपेरटरों को मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। राज्य उड्डयन मंत्रालय की अनुमति के बाद ही ये फैसला लिया गया है।  जानकारी के लिए बता दें कि देश में दो महीने के बाद घरेलू यात्री विमान सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई है। 

दो महीने बाद भारत में शुरु हुई हवाई यात्रा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि हवाई सेवा करने वाले लोगों को कम से कम एक मीटर या उससे ज्यादा की दूरी का पालन करना चाहिए। WHO के तकनीकी प्रमुख डॉक्टर मारिया वान केरखोव ने इंडिया टुडे के सवाल पर कहा कि लोगों को दूरी का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हवाई सफर के दौरान दूरी बनाई रखी जाए और बीच की कुर्सी को खाली रखा जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा को धीमे स्तर पर देखना अच्छा है।

गौरतलब है कि देश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। देश में इस वक्त कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, देश में इस वक्त 80722 एक्टिव केस हैं। कुल मामलों में से अब तक 60490 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना के कारण 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि कोरोना के कारण दुनियाभर में करीब 46 लाख लोग संक्रमित हैं। कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान शहर में सामने आया था। 

chat bot
आपका साथी