मप्र: सिरफिरे ने 12 वर्षीय छात्रा पर चाकू से किए 8-9 वार, हालात गंभीर

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सिरफिरे ने स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 09:29 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:29 AM (IST)
मप्र: सिरफिरे ने 12 वर्षीय छात्रा पर चाकू से किए 8-9 वार, हालात गंभीर
मप्र: सिरफिरे ने 12 वर्षीय छात्रा पर चाकू से किए 8-9 वार, हालात गंभीर

खंडवा (नईदुनिया)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सिरफिरे ने स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। उसने करीब आठ से नौ बार उसपर चाकू से वार किया। हमले में गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। छात्रा पर हमला करने के कुछ घंटे बाद आरोपित ने खुद को भी चाकू मार लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

आठवीं की यह छात्रा साइकिल से अपने गांव से पड़ोस के गांव में स्थित स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसके साथ चार छात्राएं भी थीं। स्कूल से कुछ ही दूर बीच रास्ते में आरोपित प्रदीम (18) ने उसे रोक लिया। प्रदीम ने छात्रा से विवाद किया और चाकू से उसके पेट व सीने पर कई वार कर दिए। इसके बाद वह फरार हो गया।

आरोपित ने दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अपने पेट में चाकू से तीन वार किए। उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रदीम ने बताया कि छात्रा भागकर शादी करने की जिद कर रही थी। मैंने उससे कहा कि अभी उम्र कम है, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इस बात पर उस पर चाकू से वार कर दिए। जावर थाने के एएसआइ एएस चौहान ने बताया कि छात्रा के बयान नहीं हो पाए हैं।

अश्लील फोटो किए वायरल, छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

उधर, दूसरी घटना मध्य प्रदेश के धार जिले की है। जहां 10वीं की छात्रा के अश्लील फोटो वायरल करने की शिकायत पुलिस से की गई है। छात्रा ने बताया कि बदनामी के डर से मैंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। माता-पिता के साथ एसपी से मिलने पहुंची छात्रा ने बताया कि दो माह पहले उसकी एक सहेली ने रोहित नाम के लड़के को उसका मोबाइल नंबर दे दिया था। वह उसे जानती नहीं है, फिर भी वह फोन पर धमकी देकर बात करने के लिए दबाव डालता है। पांच सितंबर की शाम लड़का उसके खेत पर आया था, जहां उसने डरा-धमकाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इसी दौरान गांव के कुछ लड़के खेत पर आ गए, जिन्हें देखकर लड़का भाग गया। घटना के बारे में बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए कुछ दिन बाद परिजनों को इस बारे में बताया। कानवन थाना प्रभारी केएस गेहलोत ने बताया कि छात्रा परिजनों के साथ शिकायत लेकर आई थी। हम आरोपित के बारे में पता लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी