24 घंटे के दौरान मौतों के 71 फीसद मामले आठ राज्यों से, दिल्‍ली में 89, महाराष्ट्र में 88 और बंगाल में 52 की गई जान

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 496 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें लगभग 71 फीसद मामले आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली महाराष्ट्र बंगाल हरियाणा पंजाब केरल उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्‍य शामिल हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:55 PM (IST)
24 घंटे के दौरान मौतों के 71 फीसद मामले आठ राज्यों से, दिल्‍ली में 89, महाराष्ट्र में 88 और बंगाल में 52 की गई जान
पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से देश में 496 मरीजों की मौत हो गई।

नई दिल्ली, एजेंसियां। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से देश में 496 मरीजों की मौत हो गई। इनमें लगभग 71 फीसद मामले आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल, हरियाणा, पंजाब, केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। सबसे ज्यादा 89 मरीजों की मौत दिल्ली में हुई है। उसके बाद महाराष्ट्र में 88 और बंगाल में 52 लोगों की मौत हुई है। इस महीने अब तक कोरोना वायरस से प्रतिदिन होने वाले मौतों की संख्या 600 से कम बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत 1.46 फीसद से कम है। इस बीच, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर करीब 94 लाख हो गए हैं, जिनमें से 88 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और सुधरकर 93.71 फीसद हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,810 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 93,92,919 हो गई है।

बीते 24 घंटे में 496 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,36,696 हो गई है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4,53,956 है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.83 फीसद है। देश में संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 88,02,267 हो गई है, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.71 फीसद हो गई है। आइसीएमआर के मुताबिक 28 नवंबर तक 13.92 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 12,83,449 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,36,696 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 46,986, कर्नाटक में 11,750, तमिलनाडु में 11,694, दिल्ली में 8,998, बंगाल में 8,322, उत्तर प्रदेश में 7,718, आंध्र प्रदेश में 6,981, पंजाब में 4,765, गुजरात में 3,953 और मध्य प्रदेश में 3,237 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 फीसद से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। 

chat bot
आपका साथी