मैरीटाइम इंडिया समिट-2021: भारत कल मनाएगा चाबहार दिवस, भारत समेत सात देश लेंगे भाग

मैरीटाइम इंडिया समिट-2021 के इतर भारत चार मार्च को चाबहार दिवस मनाएगा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। इस वर्चुअल कार्यक्रम में अफगानिस्तान आमीर्निया ईरान कजाकिस्तान रूस और उजबेकिस्तान के मंत्री भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र को विदेश मंत्री एस.जयशंकर संबोधित करेंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:54 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:54 PM (IST)
मैरीटाइम इंडिया समिट-2021: भारत कल मनाएगा चाबहार दिवस, भारत समेत सात देश लेंगे भाग
उद्घाटन सत्र को विदेश मंत्री एस.जयशंकर करेंगे संबोधित।

नई दिल्ली, प्रेट्र। मैरीटाइम इंडिया समिट-2021 के इतर भारत गुरुवार को चाबहार दिवस मनाएगा। यह जानकारी बुधवार को विदेश मंत्रालय ने दी। इस वर्चुअल कार्यक्रम में अफगानिस्तान, आमीर्निया, ईरान, कजाकिस्तान, रूस और उजबेकिस्तान के मंत्री भाग लेंगे।

उद्घाटन सत्र को विदेश मंत्री एस.जयशंकर करेंगे संबोधित

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार मंत्रिस्तरीय उद्घाटन सत्र को विदेश मंत्री एस.जयशंकर संबोधित करेंगे। वहीं बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री व रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य भाषण देंगे।

चाबहार बंदरगाह से मध्य एशिया के कई देशों से कारोबारी रिश्तों को मिलेगी गति

उद्घाटन सत्र के बाद बंदरगाहों के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाकर कारोबार की गति बढ़ाने पर दो अलग-अलग वेबिनार का आयोजन होगा। भारत के सहयोग से ईरान में विकसित किए गए चाबहार बंदरगाह से भारत के ईरान के साथ अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान और मध्य एशिया के कई देशों से कारोबारी रिश्तों को और गति मिलने की उम्मीद है।

ईरान के चाबहार बंदरगाह पर व्यापार बढ़ाने के लिए भारतीय बंदरगाह दे रहें हैं विशेष छूट

ईरान के चाबहार बंदरगाह पर व्यापार बढ़ाने के लिए जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीटी) तथा दीनदयाल बंदरगाह जहाज और कार्गो शुल्क में रियायत की पेशकश कर रहे हैं। बंदरगाह,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने यह जानकारी दी। यह बंदरगाह ऊर्जा संसाधन में संपन्न ईंरान के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में बना है। बंदरगाह का विकास भारत, ईरान और अफगानिस्तान ने व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने के लिए किया है.आपकों बता दे कि चाबहार बंदरगाह फारस की खाड़ी के बाहर है और भारत के पश्चिमी तट से यहां पाकिस्तान से गुजरे बिना आसानी से पहुंचा जा सकता है।

जहाज शुल्क और कार्गो शुल्क में छूट

दीनदयाल बंदरगाह प्रशासन ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि चाबहार के शाहिद बेहेस्ती बंदरगाह को प्रोत्साहन के लिए जेएनपीटी और दीनदयाल बंदरगाह चाबहार जाने वाले या वहां से आने वाले जहाजों को जहाज शुल्क और कार्गो शुल्क में छूट दे रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले छह माह से ट्रांजिट कंटेनरों पर टर्मिनल हैंडलिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी