कोरोना टीकाकरण को लेकर कल सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिलेंगे मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि वैक्सीन में तेजी लाने के लिए वह सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग बैठक करेंगे। बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ हो रहे टीकाकरण की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ी।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:50 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:57 PM (IST)
कोरोना टीकाकरण को लेकर कल सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिलेंगे मनसुख मंडाविया
कोरोना टीकाकरण को लेकर कल सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग मिलेंगे मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि वैक्सीन प्रशासन में तेजी लाने के लिए वह सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियोंसंग बैठक करेंगे। देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है। 21 अक्टूबर 2021 को भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन का रिकार्ड कायम कर कीर्तमान स्थापित किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके लिए देश के डाक्टरों नर्सों और इसमें शामिल अन्य कर्मियों का आभार जताया था। साथ ही तमाम नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी थी।

देश में टीकाकरण की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है। अबतक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को 107.22 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज प्रदान की गई है। भारत सरकार के मुताबिक, अभी इन राज्यों में कम से कम 12,37 करोड़ कोरोना डोज बची हुई है।

केंद्र सरकार पूरे देश में कोरोना टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की गई है। वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के लिए सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में करीब साढ़े बारह हजार केस दर्ज किए गए हैं। दो दिनों की अपेक्षा मौतों की संख्या भी घटी है। इस दौरान 400 से कम मौतें दर्ज की गई हैं और करीब 16 हजार रिकवरी हुई हैं। बता दें कि देश में लगातार कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है।

chat bot
आपका साथी