महाराष्ट्र: तेज हवाओं के कारण इंडिगो का विमान, स्पाइसजेट की एक सीढ़ी से टकराया, हुआ नुकसान

इंडिगो विमान स्पाइसजेट की एक सीढ़ी से टकरा गया। इंजन को पहुंचा नुकसान।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:22 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:23 PM (IST)
महाराष्ट्र: तेज हवाओं के कारण इंडिगो का विमान, स्पाइसजेट की एक सीढ़ी से टकराया, हुआ नुकसान
महाराष्ट्र: तेज हवाओं के कारण इंडिगो का विमान, स्पाइसजेट की एक सीढ़ी से टकराया, हुआ नुकसान

मुंबई, एएनआइ। मुंबई हवाई अड्डे पर शनिवार को तेज हवाओं के कारण एक इंडिगो विमान, स्पाइसजेट की एक सीढ़ी से टकरा गया, जिससे बताया गया कि विमान के पंखों और इंजन को नुकसान पहुंच हैं। बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र में निसर्ग नाम का तूफान आया था। इस तूफान के साथ काफी तेज हवाएं चली थी और भारी बारिश का भी सामना करना पड़ा था। तभी से ही महाराष्ट्र में मौसम खराब बना हुआ है और तेज हवाएं चल रही है।

Maharashtra: Due to strong winds today, an IndiGo aircraft was hit by a ladder of SpiceJet at Mumbai Airport, leading to some damage to wings & engine cowling of the aircraft. pic.twitter.com/4Epr3VGkr4— ANI (@ANI) June 6, 2020

चक्रवात निसर्ग के महाराष्ट्र में प्रवेश करते समय उसकी गति भले धीमी हो गई थी, लेकिन फिर भी उसने तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा-खासा नुकसान पहुंचाया। तूफान में मरने वालों की संख्या भी छह हो गई है। सभी प्रभावित जिलों के स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के वारिसों को चार लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

बुधवार को महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र से टकराए चक्रवाती तूफान का असर तटवर्ती सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, रायगढ़, मुंबई, ठाणे के साथ पुणे एवं नासिक आदि जिलों पर पड़ा है। तूफान के सीधे निशाने पर रहे रायगढ़ जनपद की डिप्टी कलेक्टर डॉ.पद्मश्री बानडे ने बताया कि जिले में एक लाख से अधिक पेड़ गिर गए हैं, और लाखों घरों को क्षति पहुंची है।

बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर गिरने से बिजली एवं संचार सुविधा पर भी असर पड़ा है। करीब 5000 हेक्टेयर कृषि को नुकसान पहुंचा। मुंबई एवं मुंबई उपनगर में भी करीब 80 स्थानों पर पेड़ गिरे और दो घर ढह गए मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे में हालांकि तूफान का असर कम रहा लेकिन कच्चे घर तूफान का कहर नहीं झेल पाए। पालघर, नासिक, अहमदनगर एवं पुणे आदि जिलों में ज्यादा नुकसान कृषि का हुआ।

chat bot
आपका साथी