महाराष्ट्र ने सुधारे कोरोना के आंकड़े, देश में 24 घंटे में मिले 42 हजार नए केस, 3,998 लोगों की मौत

केंद्र की तरफ से अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 43.25 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं। इसमें से इनके पास अभी 2.88 करोड़ डोज बची हैं और जल्द ही 5338210 डोज और मिल जाएंगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 10:38 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 10:38 PM (IST)
महाराष्ट्र ने सुधारे कोरोना के आंकड़े, देश में 24 घंटे में मिले 42 हजार नए केस, 3,998 लोगों की मौत
सक्रिय मामलों में भी हजार से ज्यादा की वृद्धि, एक्टिव केस 4.07 लाख हुए

जेएनएन, नई दिल्ली। महाराष्ट्र ने कोरोना से जुड़े आंकड़ों को सुधारना शुरू कर दिया है और एक दिन में पहले हुईं 3,509 मौतें और 2,479 मामलों को जोड़ा है। इससे देश के आंकड़े में उछाल आ गया है और बीते 24 घंटे में 42 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। एक दिन पहले 30 हजार नए मामले मिले थे। सक्रिय मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

कोरोना से महाराष्ट्र में 3,656 और केरल में 104 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र की तरफ से पिछले दिनों हुई मौतों को जोड़ने से पिछले एक दिन में मृतकों की संख्या 3,998 हो गई है, इसमें महाराष्ट्र में 3,656 और केरल में 104 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र 14वीं बार कोरोना के आंकड़ों को जोड़ने का सिलसिला शुरू किया है। दैनिक आंकड़ों के बढ़ने से सक्रिय में भी एक हजार से ज्यादा की वृद्धि हुई है और एक्टिव केस कुल मामलों का 1.30 फीसद हो गए हैं। मरीजों के उबरने की दर में भी मामूली गिरावट रिकार्ड की गई है।

आंकड़ों में सुधार पर महाराष्ट्र सरकार की सफाई

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि राज्य के कई हिस्सों से दैनिक डाटा उपलब्ध न हो पाने के कारण मंगलवार को एक साथ 3,656 मौतों के आंकड़े जारी किए गए। इसमें मंगलवार को हुई 147 मौतें और पहले हुईं 3,509 मौतें शामिल हैं। कोरोना से बुधवार को भी राज्य में 165 मौतें ही हुई हैं।

राज्यों के पास अभी वैक्सीन की 2.88 करोड़ डोज उपलब्ध

मंत्रालय ने बताया कि केंद्र की तरफ से अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 43.25 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं। इसमें से इनके पास अभी 2.88 करोड़ डोज बची हैं और जल्द ही 53,38,210 डोज और मिल जाएंगी।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 42,015

कुल सक्रिय मामले 4,07,170

24 घंटे में टीकाकरण 34.18 लाख

कुल टीकाकरण 41.54 करोड़

बुधवार सुबह आठ बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 42,015

कुल मामले 3,12,16,337

सक्रिय मामले 4,07,170

मौतें (24 घंटे में) 3,998 (इसमें महाराष्ट्र में पिछले दिनों हुईं 3509 मौतें शामिल हैं)

कुल मौतें 4,18,480

ठीक होने की दर 97.36 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 2.27 फीसद

सा. पाजिटिविटी दर 2.09 फीसद

जांचें (मंगलवार) 18,52,140

कुल जांचें (मंगलवार)4,91,93,273

बुधवार शाम छह बजे तक किस राज्य में कितने टीके

उत्तर प्रदेश 4.13 लाख

राजस्थान 2.91 लाख

पंजाब 1.76 लाख

महाराष्ट्र 0.98 लाख

झारखंड 0.76 लाख

दिल्ली 0.61 लाख

छत्तीसगढ़ 0.35 लाख

उत्तराखंड 0.28 लाख

हरियाणा 0.24 लाख

बिहार 0.13 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.08 लाख

chat bot
आपका साथी