देश के इन राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बाद सड़कें सुनसान, तस्वीरों में देखें ताजा स्थिति

Lockdown -Night Curfew Photos बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए देश के कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन तो कहीं कर्फ्यू भी लगाया गया है। जिसके बाद मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र में सड़के आज यानी रविवार को सुनसान दिखी। देखें तस्वीरें।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 02:34 PM (IST)
देश के इन राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बाद सड़कें सुनसान, तस्वीरों में देखें ताजा स्थिति
वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बाद सड़कें सुनसान, तस्वीरों में देखें ताजा स्थिति

नई दिल्ली, एएनआइ। पूरा देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से ग्रस्त है। ऐसे में सरकार के पास सख्ती बरतने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए देश के कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन तो कहीं कर्फ्यू भी लगाया गया है। जिसके बाद मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र में आज यानी रविवार को सड़के  सुनसान दिखी। 

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने हालात को काबू में करने के लिए वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया है। वहीं राजस्थान के 9 शहरों और कर्नाटक ने सात जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा लगाया है। उधर, ओडिशा सरकार ने छत्तीसगढ़ सीमा को सील करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से रेल व हवाई सेवा पर भी पूर्ण प्रतिबंध कर दिया गया है। तो आइये तस्वीरों में देखते हैं कि देश के किन-किन राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाने के बाद ताजा स्थिति क्या है।

महाराष्ट्र में आज वीकेंड लॉकडाउन के दौरान नागपुर की सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखीं। बता दें कि राज्य सरकार ने यहां पर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी आज वीकेंड लॉकडाउन का असर देखने को मिला।  मुंबई की सड़कें सुनसान दिखीं। यह तस्वीऱ मरीन ड्राइव के पास की है।

उधर, मध्य प्रदेश के सभी शहरी इलाकों में वीकेंड लॉकडाउन लागू है, जिसके बाद यहां पर भी सब कुछ सुनसान नजर आया। राज्य सरकार ने यहा पर शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महामारी को रोकने के लिए सप्ताहांत लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।

chat bot
आपका साथी