Lockdown Maharashtra: महाराष्ट्र में लग सकता है 15 दिनों का फुल लॉकडाउन, आज होगा फैसला !

Lockdown Maharashtra महाराष्ट्र में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए 15 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। आज सीएम उद्धव ठाकरे इसको लेकर एक बैठक करने वाले हैं। पूर्ण लॉकडाउन को लेकर इस बैठक में अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:50 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:00 PM (IST)
Lockdown Maharashtra: महाराष्ट्र में लग सकता है 15 दिनों का फुल लॉकडाउन, आज होगा फैसला !
महाराष्ट्र में आज पूर्ण लॉकडाउन पर फैसला! (फोटो: प्रेट्र)

मुंबई, एजेंसियां। Lockdown Maharashtra, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। यहां हर रोज 50 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के इसी उछाल को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन(Weekend Lockdown) लगाया गया है। इस बीच कोरोना की बेकाबू रफ्तार जारी है। कोरोना पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज एक अहम बैठक बुलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन को लेकर इस बैठक में अंतिम फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया है कि सरकार संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 12 अप्रैल से 15 दिनों का लॉकडाउन लगा सकती है।

शनिवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। माना जा रहा है कि रविवार को सरकार कम से कम 15 दिन के लॉकडाउन का निर्णय कर सकती है। विपक्ष भी सरकार के इस निर्णय का समर्थन कर सकता है।

टोटल लॉकडाउन की आहट !

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आहट इसलिए भी सुनाई दे रही है, क्योंकि उद्धव सरकार दो मंत्री इसकी वकालत कर रहे हैं। महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्टर को सुधारने के लिए दो से तीन सप्ताह के कंप्लीट लॉकडाउन की जरूरत है। इसके अलावा सीएम उद्दव ठाकरे ने खुद कहा है कि फुल लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को तो नुकसान होगा लेकिन हेल्थ विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कोरोना संक्रमण में कमी आ सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक के लिए वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी। लेकिन अब तो पाबंदियां लगने वाली हैं वे पहले से कहीं ज्यादा सख्त होंगी। 

महाराष्ट्र में 5 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

महाराष्ट्र में शनिवार को 55,411 संक्रमण के नए मामले सामने आए थे जिनमें 9,330 मामले मुंबई से सामने आए थे। राज्य में पिछले कुछ समय में लगाई गई पाबंदियों के कारण संक्रमण में मामूली गिरावट देखी गई है। राज्य में एक्टिव केस 5.36 लाख हैं. शनिवार को 309 मौत हुई. पिछले चार-पांच दिन से  महाराष्ट्र में रोज 300 से ज्यादा मौतें हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी