lockdown And Curfew Photos: दिल्ली, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में पसरा सन्नाटा, देखें वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की ताजा स्थिति

राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार सख्त निर्णय लेने पर मजबूर हुई। महामारी के कारण स्थिति भयानक है। तस्वीरों में देखें ताजा स्थिति।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:22 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:22 AM (IST)
lockdown And Curfew Photos: दिल्ली, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में पसरा सन्नाटा,  देखें वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की ताजा स्थिति
वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के दौरान दिल्ली, महाराष्ट्र सहित मप्र में पसरा सन्नाटा

नई दिल्ली, एएनआइ। राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार सख्त निर्णय लेने पर मजबूर हुई। महामारी के कारण स्थिति भयानक है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मप्र सहित कई राज्यों में रविवार को लॉकडाउन, कर्फ्यू व धारा 144 लगाई है। इस दौरान इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और दफ्तर बंद है। केवल स्वच्छता संबंधी और आपातकालीन सेवाएं ही संचालित रहने के आदेश दिए गए हैं। साप्ताहिक बंदी के दौरान चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कि रविवार को लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की ताजा स्थिति क्या है। 

वीकेंड लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़कें सुनसान नजर आई। यह नजाराहजरतगंज और विधानसभा मार्ग का है।

उत्तर प्रदेश में एक दिन के लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद में लोग जरूरी सामान लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकलते हुए नजर आए। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन लागू किया है।

राजधानी दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दौरान पुलिस वाहनों की आवाजाही की जाच करती हुई नजर आई। ये फोटो कनॉट प्लेस की है।

वहीं महाराष्ट्र में भी काफी सख्ती नजर आई। मुंबई के पास मरीन ड्राइवर के वाहनों की जांच करते हुए पुलिस नजर आई।

chat bot
आपका साथी