LIVE BLOG

Live: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया प्रदर्शन

<p>जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किया जा रहा है प्रदर्शन। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) ने गुवाहाटी में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में धारा 144 लगाई गई है, जिसमें शुक्रवार की नमाज और डीसी कार्यालय परिसर शामिल नहीं हैं। यह शुक्रवार को शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। असम में नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) के खिलाफ प्रदर्शन थमता नहीं दिख रहा है।लोकसभा और फिर राज्यसभा से पास हुआ नागरिकता संशोधन विधेयक का पूर्वोत्तर में विरोध किया जा रहा है। इसके मद्देनजर क‌र्फ्यू भी लगाया गया, जहां इसे नकारते हुए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई जगहों पर पुलिस को गोली भी चलानी पड़ी। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने गुरुवार शाम नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ ही सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। लिहाजा अब इस विधेयक ने कानून का रूप ले लिया है।</p>

Nitin AroraPublish:Fri, 13 Dec 2019 08:35 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 04:01 PM (IST)
Live: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया प्रदर्शन
Live: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Highlights

  • Citizenship Amendment bill
  • Curfew in Assam
  • Protest over Citizenship Amendment bill
13/12/2019
3:49:59 pm

राज्यों के ना चाहते हुए भी लागू हो जाएगा नागरिकता संशोधन कानून

पांच राज्यों जिन्होंने कहा है कि वे नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं करेंगे। हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि नागरिकता का मुद्दा संविधान की 7वीं अनुसूची में आता है। ऐसा संशोधन सभी राज्यों पर लागू है।

 

13/12/2019
3:35:17 pm

ममता बनर्जी बोली- पीएम शिंजो का भारत ना आना एक धब्बा

जापान पीएम शिंजो आबे द्वारा अपने भारत दौरे को आगे शिफ्ट करने पर वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, यह देश के लिए एक धब्बा होगा।

13/12/2019
2:26:51 pm

कांग्रेस के साथ हैं हम: भूपेश बघेल

छत्तीरसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "नागरिकता संशोधन कानून" पर कांग्रेस के साथ हैं हम। जो भी ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी का निर्णय होगा वही हमारा भी होगा।

Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel: Our stand won't be different from what is being taken by All India Congress Committee (AICC) on #CitizenshipAmendmentAct. Our stand is same as them. pic.twitter.com/eYNQOsZFma

— ANI (@ANI) December 13, 2019

13/12/2019
2:00:31 pm

CPI ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन

केरल: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ता और नेता कोट्टायम में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं।

13/12/2019
1:37:13 pm

महाराष्ट्र में करेंगे नागरिकता संशोधन कानून को लागू

महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात से जब पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र में नागरिकता संशोधन कानून को लागू करेंगे, तो इसपर उन्होंने कहा, हम अपनी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की नीति का पालन करेंगे।

 

13/12/2019
12:54:05 pm

किरेन रिजिजू बोले- कुछ ने स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की

नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, कुछ तत्व हिंसा पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पूर्वोत्तर के लोग शांतिप्रिय हैं, विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं लेकिन विरोध प्रदर्शन के तरीके और इसके मायने भी हैं। कुछ ने स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की है।

13/12/2019
12:12:29 pm

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ रिट याचिका दायर

पीस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक रिट याचिका दायर की है।

13/12/2019
12:03:29 pm

केरल के लोग CAB के खिलाफ हैं

केरल के विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, मैंने सुप्रीम कोर्ट में CAB मामले में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि CAB संविधान का उल्लंघन है। केरल के लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हैं।

13/12/2019
11:22:35 am

नागरिकता संशोधन अधिनियम से बिगड़ी कानून व्यवस्था

कांग्रेस और CPI ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम की वजह से उत्तर पूर्व और असम, त्रिपुरा में  कानून व्यवस्था को देखते हुए नियम 267 के तहत व्यापार सूचना का निलंबन दिया है।

 

13/12/2019
11:18:29 am

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोकसभा में नोटिस

कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने लोकसभा में असम में विरोध और देश के अन्य हिस्सों में नागरिकता संशोधन अधिनियम के कार्यान्वयन के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

13/12/2019
11:16:18 am

महुआ मोइत्रा नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आज के लिए जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया।

13/12/2019
10:27:48 am

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी BJP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नागरिकता संशोधन अधिनियम पर 14 से 18 दिसंबर तक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, गुवाहाटी और लखनऊ में जन जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगी।

 

13/12/2019
9:50:49 am

गुवाहाटी में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए

नागरिकता कानून के विरोध में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) द्वारा बुलाए गए अनशन के लिए गुवाहाटी के चंदमारी इलाके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं।

13/12/2019
9:36:59 am

जापान के प्रधानमंत्री भारत दौरे को कर सकते हैं रद

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे रविवार को शुरू होने वाली भारत की अपनी यात्रा को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं। जापान की जिजी प्रेस ने इस बारे में जानकारी दी। बता दें कि भारत के गुवाहाटी में अबे और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात होनी थी, लेकिन नागरिकता बिल को लेकर वहां हिंसक विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 

 

13/12/2019
8:38:14 am

सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर पूर्वोत्तर में कई जगह विरोध चल रहा है। इसके मद्देनजर क‌र्फ्यू  भी लगा दिया गया। वहीं, अब सूचना है कि असम के डिब्रूगढ़ में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।

13/12/2019
8:37:56 am

डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में ढील

असम के डिब्रूगढ़ में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। बता दें, नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में असम में प्रदर्शन हो रहे हैं।

Assam: Curfew relaxed from 8 am to 1 pm in #Dibrugarh today pic.twitter.com/qDNNPPpeOf

— ANI (@ANI) December 13, 2019

chat bot
आपका साथी