Weather Forcast: यूपी, दिल्ली और हरियाणा में अभी नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी किया ये पूर्वानुमान

इस बार मानसून के बदरा जमकर बरस रहे हैं। गुरुवार के लिए जारी पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जाहिर की है। साथ ही कहा है कि 24 घंटों में गुजरात में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 05:23 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 07:29 AM (IST)
Weather Forcast: यूपी, दिल्ली और हरियाणा में अभी नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी किया ये पूर्वानुमान
राजधानी दिल्ली में अभी नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी किया ये पूर्वानुमान

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार सुबह जारी अपडेट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है वहीं राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तक हल्की बारिश और 10 से 12 सितंबर के बीच मध्यम बारिश होने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचेगा। इसके कारण यहां के दक्षिणी इलाकों पटना, गया, बेगूसराय समेत 19 जिलों के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश हो सकती हैं।

तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण आठ लोगों की जान ले ली। साथ ही बारिश होने से सामान्य जनजीवन ठप, सड़क परिवहन बाधित और फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग (हिमाचल प्रदेश) की ओर से राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों (ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले) में 11 सितंबर तक बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया  है।

बता दें कि  उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र के आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पंजाब और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 24 घंटों में गुजरात में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा, दक्षिण पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आंतरिक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

09/09/2021: 05:20 IST; Light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of Hastinapur, Khatauli, Sakoti Tanda, Daurala, Meerut, Garhmukteshwar, Siyana (U.P.) Kotputli (Rajasthan) during next 2 hours. pic.twitter.com/qvkre46zfA— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 8, 2021

chat bot
आपका साथी