भोपाल में तेंदुए का सीटी स्कैन, शरीर में धातु के अवशेष होने की आशंका

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार तेंदुए का सीटी स्कैन राजधानी स्थित राज्य पशु चिकित्सालय जहांगीराबाद किया गया। उसके शरीर में धातुओं के अवशेष होने की आशंका जताई जा रही है। तेंदुआ इंदौर के चि़डियाघर से लाया गया था। अब इसका इलाज किया जाएगा।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 09:08 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 09:11 AM (IST)
भोपाल में तेंदुए का सीटी स्कैन, शरीर में धातु के अवशेष होने की आशंका
भोपाल में तेदुंए के शरीर में धातु के अवशेष होने की आंशका जताई जा रही है।

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार तेंदुए का सीटी स्कैन राजधानी स्थित राज्य पशु चिकित्सालय जहांगीराबाद किया गया। उसके शरीर में धातुओं के अवशेष होने की आशंका जताई जा रही है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक रूप से इसका खुलासा होगा और इलाज किया जाएगा। तेंदुआ इंदौर के चि़डियाघर से लाया गया था।

जानवरों के आपसी झगड़े में तेंदुआ घायल

पिछले महीने नयापुरा वनक्षेत्र में तेंदुआ घायल अवस्था में मिला था। ग्रामीणों के मुताबिक जानवरों की आपसी झगड़े में तेंदुआ घायल हुआ है। वन विभाग ने इलाज के लिए तेंदुए को चिड़ियाघर में रखा है। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने जांच के बाद पाया था कि तेंदुए की एक आंख में गंभीर चोट आई है और दूसरी में काफी सूजन है। कुछ दिन बाद डॉक्टरों ने पाया कि उसकी दोनों आंखों की रोशनी जा चुकी है। तत्काल इसके बारे में वन विभाग को जानकारी दी और सीटी स्कैन का सुझाव दिया था।

उत्तरखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी

गौरतलब है कि उत्तरखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई हैं। अल्मोड़ा जिले मासूम को मार डालने के बाद सोमवार को तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। मामला जिले के सल्ट ब्लॉक के तल्ला बिरल गांव का है। शाम होने पर तीन चार महिलाएं घांस काटकर लौट रहीं थी। तभी खेत की मेड़ पर घात लगाए तेंदुए ने उनपर हमला बोल दिया। उनमें एक महिला दराती लेकर भिड़ गई। तीन चार मिनट तक दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ। साथी महिलाओं ने शोर मचाया। आखिरकार संघर्ष के बाद महिला को छोड़कर तेंदुआ भाग गया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है।

सल्ट ब्लॉक के कालीगाढ़ ग्राम पंचायत के तोक तल्ला बिरल निवासी प्रताप सिंह की पत्नी मधुली देवी सोमवार की शाम तीन चार साथियों संग गांव से कुछ दूर खेतों में घास काटने गई थी। इन दिनों घास काफी ऊंची हो चली है। सांझ ढलने को हुई तो सभी लौटने की तैयारी करने लगीं। मधुली देवी मेड़ के करीब पहुंची ही थी कि वहां घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि साथी महिलाएं कुछ समझ पाती, मधुली देवी बगैर हिम्मत हारे तेंदुए से भिड़ती गई।

chat bot
आपका साथी