अमेरिका के हवाई तट पर नजर आई अबतक की सबसे बड़ी व्हाइट शार्क

वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फोटोग्राफर जुआन ओलीफंट गोताखोरों में से एक थे जिन्होंने इस विशालकाय शिकारी के बेहद पास में जाकर इसकी फोटो भी खींची हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 06:05 PM (IST)
अमेरिका के हवाई तट पर नजर आई अबतक की सबसे बड़ी व्हाइट शार्क
अमेरिका के हवाई तट पर नजर आई अबतक की सबसे बड़ी व्हाइट शार्क

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के हवाई तट से कुछ दूरी पर गोताखोरों को एक विशालकाय व्हाइट शार्क नजर आई, जिसे अब तक की सबसे बड़ी शार्क माना जा रहा है। यह मादा शार्क 20 फुट लंबी, 2.5 टन वजनी है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसकी उम्र करीब 50 साल है। इसके विशाल आकार की वजह से इसका नाम ‘डीप ब्लू’ रखा गया है।

अद्भुत घटना

इस दिलचस्प घटना के बारे में एक गोताखोर ओशन रामसे ने बताया कि पहले हमने कुछ टाइगर शार्क देखीं। फिर अचानक एक विशालकाय शार्क आती है और अन्य सारी शार्क इधर-उधर हो जाती हैं। फिर उसका स्पर्श हमारी नाव के साथ होता है। इसके बाद हम समुद्र में गोता लगाने का फैसला करते हैं। वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फोटोग्राफर जुआन ओलीफंट गोताखोरों में से एक थे जिन्होंने समुद्री जीवविज्ञानी ओशन रामसे के साथ डुबकी लगाई थी। उन्होंने इस विशालकाय शिकारी के बेहद पास में जाकर इसकी फोटो भी खींची हैं।

पहले भी हुई कैमरे में कैद

डीप ब्लू को आखिरी बार 2013 में मेक्सिको के ग्वाडालूप द्वीप में देखा गया था। साथ ही इसे 2014 में डिस्कवरी चैनल में आने वाले कार्यक्रम शार्क वीक डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाया गया था। तब इसके आकार और वजन के बारे में पता नहीं लगाया जा सका था। उसी समय वैज्ञानिकों इसपर ट्रैकर लगाया था।

उम्र बनी आकार की वजह

वैज्ञानिकों का मानना है कि डीप ब्लू अपनी उम्र के कारण इतनी बड़ी हो गई है। फिल्म ‘जॉज’ में दिखाई गई 25 फीट लंबी शार्क, डीप ब्लू से केवल 5 फीट लंबी थी।

chat bot
आपका साथी