सबसे बड़ा मालवाहक जहाज द ओस्लो दक्षिण अफ्रीका से विशाखापत्तनम बंदरगाह पहुंचा
देश का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज 'द ओस्लो'
सबसे बड़ा मालवाहक जहाज द ओस्लो आज आंध्र प्रदेश क विशाखापत्तनम बंदरगाह के इनर हार्बर पहुंचा। जहाज 229.20 मीटर लंबा है। इसमें 38 मीटर की एक बीम है। कुछ दिनों पहले दक्षिण अफ्रीका में रिचर्ड खाड़ी के बंदरगाह को ओस्लो ने छोड़ा था।
Publish Date:Mon, 30 Nov 2020 10:20 PM (IST) Author: Arun Kumar Singh
विशाखापत्तनम, एएनआइ। देश का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज 'द ओस्लो' सोमवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम बंदरगाह के इनर हार्बर पहुंचा। जहाज 229.20 मीटर लंबा है। इसमें 38 मीटर की एक बीम है। कुछ दिनों पहले दक्षिण अफ्रीका में रिचर्ड खाड़ी के बंदरगाह को ओस्लो ने छोड़ा था। भाप के कोयले के साथ विशाखापत्तनम के बंदरगाह पर पहुंच गया।