उत्तर-पूर्वी मानसून की आहट- देश के दक्षिणी राज्यों में आज हो सकती है बारिश, जानें मौसम से जुड़े अपडेट्स

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक केरल माहे तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में 30 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बादल बरसेंगे।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:23 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:36 AM (IST)
उत्तर-पूर्वी मानसून की आहट- देश के दक्षिणी राज्यों में आज हो सकती है बारिश, जानें मौसम से जुड़े अपडेट्स
उत्तर-पूर्वी मानसून की आहट- देश के दक्षिणी राज्यों में आज हो सकती है बारिश, जानें मौसम से जुड़े अपडेट्स

नई दिल्ली, एजेंसी। अब अगले कुछ दिनों तक देश के दक्षिणी इलाकों को छोड़ किसी भी राज्य में बारिश की संभावना न के बराबर है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश से विदाई ले ली है। वहीं उत्तर-पूर्वी मानसून की तमिलनाडु में आहट सुनाई देने लगी है ओर इसी मानसून के कारण देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश होती रहेंगी।मौसम विभाग ने बताया है कि शुरुआत में यह मानसून कमजोर रहेगा।

30 अक्टूबर तक इन राज्यों में बारिश के आसार

30 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में 29 और 30 अक्टूबर को जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में 28 से 30 अक्टूबर के बीच भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, केरल, माहे, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में 30 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बादल बरसेंगे।

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को अपने वरिष्ठ अधिकारियों व जिला कलेक्टरों को उचित कदम उठाने के लिए कहा है ताकि उत्तर-पूर्व मानसून के कारण कम से कम नुकसान हो और बाढ़ के खतरे को समय रहते रोका जा सके। IMD द्वारा तमिलनाडु और पुडुचेरी में उत्तर पूर्व मानसून के आने का ऐलान करने के बाद से ही मुख्यमंत्री ने सतर्कता बरतते हुए खाद्य संसाधनों व दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी कर दिया है।

खेती के लिए अनुकूल होगा बारिश का न होना

इन दिनों बारिश का न होना खेती के लिए कारगर साबित होगा । फिलहाल देश के किसान खरीफ फसलों की कटाई कर रहे हैं। वहीं कुछ हिस्सों में मटर, सरसों और सब्जियों की बुवाई हो रही है। खेतों में पर्याप्त नमी की वजह से उनका काम आसान हो गया है। मौसम अपडेट्स देने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार बुधवार को तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

chat bot
आपका साथी