केरल नन दुष्कर्म मामला: पुलिस ने दाखिल किया हलफनामा, सुनवाई 24 सितम्बर तक स्थगित

केरल नन दुष्कर्म मामले की अगली सुनवाई 24 सितम्बर को होगी। गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में हलफनामा दायर किया था, जिसमे दुष्कर्म की पुष्टि की गई है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 01:13 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 01:53 PM (IST)
केरल नन दुष्कर्म मामला: पुलिस ने दाखिल किया हलफनामा, सुनवाई 24 सितम्बर तक स्थगित
केरल नन दुष्कर्म मामला: पुलिस ने दाखिल किया हलफनामा, सुनवाई 24 सितम्बर तक स्थगित

कोच्चि (एएनआइ)। केरल नन दुष्कर्म मामले में पुलिस ने हलफनामा दायर कर दिया है। पुलिस ने अपने हलफनामे में कहा है कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत है कि नन के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया है।इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितम्बर को होगी।

पीड़िता के वकील ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा है कि आरोपी ने पीड़िता के परिवार को मामले को दबाने के लिए पैसों का लालच दिया और इस दौरान उनके परिवार को कई बार डराया और धमकाया भी गया है। वहीं सरकारी वकील ने कहा कि पीड़िता को सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट में जुलाई 2018 से 24 घंटे की कड़ी सुरक्षा प्रदान की जा रही है। आपको बता दें कि केरल पुलिस ने बुधवार को आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ समन जारी किए था। पुलिस ने बिशप को 19 सितंबर को थाने में पेश होने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब बै कि पीड़िता नन ने बिशप फ्रैंको पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि, इस केस में केरल पुलिस कुछ खास एक्शन नहीं ले पाई थी। लेकिन अब पुलिस ने फ्रैंको को पूछताछ के लिए बुलाया है। नन के साथ दुष्कर्म के मामले में कुछ अन्य नन ने मिलकर हाई कोर्ट में बिशप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए तुरंत गिरफ्तारी की भी मांग की है।

पुलिस हलफनामे में नन के साथ दुष्कर्म की पुष्टि

केरल नन दुष्कर्म मामले में बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर शिकंजा कसता जा रहा है। संबंधित केस में केरल पुलिस ने बुधवार को उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया। पुलिस ने अपने हलफनामे में कहा कि अभी तक की जांच में यह साफ है कि बिशप फ्रैंको ने अप्राकृतिक अपराध किया है और उसने नन के साथ दुष्कर्म किया है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, बिशप ने कई बार पीड़िता नन से दुष्कर्म किया था।

पीड़िता नन ने न्याय के लिए वेटिकन से लगाई गुहार

वहीं दूसरी ओर पीड़िता ने आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ अब भारत में वेटिकन के प्रतिनिधि जियामबटिस्टा दिक्वात्रो को पत्र लिखकर मामले की तेजी से जांच कराने और बिशप फ्रैंको को पद से हटाने की गुहार लगाई है। पीड़ि‍त नन का सवाल है कि जब उसने सार्वजनिक रूप से सामने आने का साहस दिखाया है तो चर्च सच्चाई से आंखे क्यों फेर रहा है? पीड़ि‍त ने यह सवाल भी किया है कि जो उसने खोया है उसे क्या चर्च लौटा सकता है? नन ने आरोप लगाया कि बिशप फ्रैंको मुलक्कल उसके खिलाफ राजनीतिक और धनबल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी