कोरोना संकट के बीच केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों को दी खुशियों की सौगात, ओणम त्योहार में मिलेगा बोनस

केरल सरकार ने ओणम त्योहार के चलते सरकार ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:25 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:25 PM (IST)
कोरोना संकट के बीच केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों को दी खुशियों की सौगात, ओणम त्योहार में मिलेगा बोनस
कोरोना संकट के बीच केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों को दी खुशियों की सौगात, ओणम त्योहार में मिलेगा बोनस

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। कोरोना संकट के बीच केरल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को खुशियों की सौगात दी है। केरल में जल्द ही ओणम का त्योहार आने वाला है। ओणम त्योहार के चलते सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया है। एक आदेश के अनुसार, सरकार उन लोगों के लिए बोनस के रूप में 4,000 रुपये देगी, जिनका वेतन 27,360 रुपये है। इससे ज्यादा वेतन वालों को 2,750 रुपये का त्योहार भत्ता दिया जाएगा। लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच केरल सरकार के इस बड़े एलान के बाद सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहोल है।

22 अगस्त से 2 सितंबर तक रहेगा ओणम का त्योहार

बता दें कि ओणम का त्योहार 22 अगस्त से शुरू हो रहा है और 2 सितंबर तक चलेगा। कृषि पर्व कहलाने वाला ओणम मलयालम कैलेंडर के पहले माह चिंगम के शुरू में पड़ता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार हर साल अगस्‍त-सितंबर में इस त्‍योहार को मनाया जाता है। वैसे तो ओणम का जश्‍न 10 दिनों तक मनाया जाता है, लेकिन इसमें आखिरी दो दिन सबसे महत्‍वपूर्ण होते हैं।

हर धर्म के लोग मनाते हैं ओणम का त्योहार

ओणम एक सांप्रदायिक सद्भावना का त्योहार है। जिसे यहां सभी धर्म के लोग मनाते हैं। हिंदू हों या मुस्लिम, ईसाई हों या सिख धर्म से जुड़े लोगों के घरों में ओणम का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गरीब हो या अमीर सभी लोग पूरे जोश के साथ इसमें हिस्सा लेते हैं।

लोगों में रहता है नई उमंग और नया उत्साह 

बारिश के मौसम के चलते इस दौरान वैसे तो देश में हर जगह मौसम सुहावना होता है चारो तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। ओणम त्योहार को लेकर केरल के लोगों में एक नई उमंग होती है और नया उत्साह रहता है। नई फसलों का स्वागत होता हैं। फूलो की देवी का पूजन हर घर में किया जाता हैं और फूलों से हर घर को सजाया जाता है। 

chat bot
आपका साथी